Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन स्थल की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कमियों अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिया गया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन स्थल की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कमियों अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिया गया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन स्थल की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कमियों अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिया गया निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर किए जा रहे अद्यतन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    आहूत बैठक में समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन हेतु प्रखंडवार स्थलों का समीक्षा करते हुए आवासन स्थल में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई बिजली पानी आदि के बारे जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव का तिथि नजदीक आ गया है, ऐसे में जहां भी अगर कोई कार्य लंबित है तो उसे शीघ्र पूर्ण कराएं, सभी आवासन स्थल में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली तथा शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी दें। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को लंबित कार्यों वाले स्थानों में आवासन स्थल का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को उपायुक्त ने आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने सभी मतदान केंद्रों सहित आवासन ठहराव स्थल में साफ सफाई, शौचालय बिजली, पीने का पानी, सहि अन्य जरूरी बिंदुओं पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करते हुए कमियों को अविलंब दुरुस्त करने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का किया गया गठन
    Next Article आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए जिले के सभी थानावार वैध शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु पुनर्निर्धारित की गई तिथि

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.