Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन,ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन,ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन,ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

    आसन्न विधानसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त विभिन्न जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रचार-प्रसार एवं अन्य से संबंधित अनुमति हेतु ऑनलाईन आवेदन तथा अन्य प्रक्रिया के बारे में कराया गया अवगत

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रचार-प्रसार एवं अन्य से संबंधित अनुमति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने तथा अन्य प्रक्रिया हेलिकॉप्टर, वाहन, साउण्ड आदि की अनुमति से अवगत कराने हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि आप सभी अवगत हैं कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। निर्वाचन कार्य को लेकर विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई एप्लीकेशन डेवलप किए गए हैं, जिससे राजनीतिक पार्टी एवं अन्य संबंधित चुनाव संबंधी अनुमति को सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कोई भी अनुमति ऑफलाइन नहीं दी जाएगी। उन्होंने सुविधा पोर्टल एवं कैंडिडेट ऐप के बारे में जानकारी दी कहा कि ऐप के माध्यम से हेलीकॉप्टर, वाहन, साउंड, सभा, रैली आदि की अनुमति ले सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने ऑफिशियल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु सी विजिल, ईएसएमएस, एनजीआरएस, इनकोर, नोडल ऐप, ईटीपीबीएमएस/ सर्विस वोटर के अलावा सिटीजन हेतु वोटर पोर्टल, हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, वोटर टर्नआउट, सी विजिल आदि डेवलप किया गया है।

    इस दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार द्वारा सभी संबंधित ऐप सी विजिल, ईएसएमएस, एनजीआरएस, इनकोर, नोडल ऐप, ईटीपीबीएमएस/ सर्विस वोटर के अलावा सिटीजन हेतु वोटर पोर्टल, हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, वोटर टर्नआउट सहित सभी ऐप के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

    इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मानद / डॉक्टरेट की उपाधि से हुए सम्मानित
    Next Article डीसी के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का किया गया गठन

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.