Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्णिमा दास का स्वागत कर व्यक्त की शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्णिमा दास का स्वागत कर व्यक्त की शुभकामनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्णिमा दास का स्वागत कर व्यक्त की शुभकामनाएं

    *पूर्णिमा दास ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा- क्षेत्र के विकास के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित होकर करूंगी कार्य*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 सितंबर 1994 को जन्मी पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर आने से पूर्व मीडिया जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं। स्वराज एक्सप्रेस (अब न्यूज़ 24) के साथ जुड़कर उन्होंने मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्णिमा दास साहू ने कॉमर्स में स्नातक किया है और अपने छात्र जीवन के दौरान कॉलेज के छात्र चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। एनसीसी गर्ल्स बटालियन की सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ए और बी सर्टिफिकेट्स के साथ-साथ कई पुरस्कार भी मिले हैं।

    राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2012 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर की। भाजपा की विचारधारा और नीतियों के प्रति उनका झुकाव युवावस्था से ही रहा है।

    पूर्णिमा दास साहू का वैवाहिक जीवन भी जमशेदपुर से जुड़ा है। वे सास रुक्मिणी देवी, पति ललित दास और बेटी आराध्या के साथ एग्रिको, जमशेदपुर में निवास करती हैं।

    समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय है। नारी शक्ति समिति के तहत वे नारी उत्थान के कार्यों में सक्रिय हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने कार्य करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आदर्श हैं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

    वहीं, पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि यह दिन मेरे लिए बहुत बड़ा और शुभ है। मैं भाजपा की शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए और मुझ पर विश्वास जताने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी मैं आभार प्रकट करती हूँ।

    मैं जमशेदपुर पूर्वी की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि उनकी उम्मीदों-आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित होकर कार्य करूंगी। इसके साथ ही, पूर्णिमा दास साहू ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए सभी वर्गों के लिए समावेशी विकास की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद के मैथन चेक पोस्ट पर दो वाहनों से 13.80 लाख व 10 लाख रुपये जब्त
    Next Article गिरिडीह के पार्वती मल्टी हॉस्पिटल में नौनिहाल और मां की हुई मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा, विवाद बढ़ने से पहले पहुंची पुलिस

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.