राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी तीसरे स्थान पर
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में जामताड़ा आर के प्लस टू विद्यालय मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी ने अंडर 19 बालिका वर्ग में 3000 मीटर के वॉक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विदित हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 4 अक्टूबर से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि ज्योति कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर जामताड़ा जिला का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा खेल कूद की सारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने ज्योति कुमारी को उनकी इस सफ़लता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ल़डकियां हर क्षेत्र में अब्बल स्थान प्राप्त कर रहीं हैं। जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव सरोज यादव ने बताया कि जामताड़ा जिला में खिलाड़ियों की कमी नहीं है परंतु इन्हें सींचने की आवश्यकता है। उन्होंने जामताड़ा जिले के डीईओ व डीएसई को जिला ओंलंपिक संघ की ओर से बधाई दी है कि उनके प्रयास से खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजने का काम किया गया। आर के प्लस टू विद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य विश्वजीत लायक ने कहा कि ज्योति कुमारी ने विद्यालय का नाम रौशन किया है। ज्योति कुमारी को विद्यालय के प्रार्थना सभा में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।