Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत, कनाडा के बीच तनाव का सिखों पर असर पड़ेगा : एनएपीए
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत, कनाडा के बीच तनाव का सिखों पर असर पड़ेगा : एनएपीए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत, कनाडा के बीच तनाव का सिखों पर असर पड़ेगा : एनएपीए

    चंडीगढ़:  सिखों के एक संगठन ने शुक्रवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच, विशेषकर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जारी हालिया कूटनीतिक तनाव का सिख समुदाय के लोगों पर गहरा असर पड़ा है।

    नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि इस घटना ने समुदाय के भीतर पहले से मौजूद असुरक्षा और अलगाव की भावना को और बढ़ावा दिया है, जिससे सिख प्रवासी परिवारों की पहचान, राजनीतिक मान्यताओं और सामाजिक संबंधों पर असर पड़ा है।

     

     

    इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और निज्जर की हत्या में एक राजदूत की संलिप्तता से संबंधित कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया था।

    पिछले साल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    चहल ने कहा कि निज्जर की घटना ने सिख समुदाय के भीतर पहले से मौजूद अलगाव की भावना को और बढ़ावा दिया है।

    उन्होंने कहा कि समुदाय के कुछ सदस्य कनाडा सरकार के रुख को मानवाधिकारों की वैध रक्षा के रूप में देखते हैं, जबकि अन्य इसे भारत की संप्रभुता का अपमान मानते हैं।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि यह ध्रुवीकरण परिवारों और समाज में दरार पैदा कर सकता है जिसके कारण जोरदार बहस और मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों की संलिप्तता और राजनीतिक हिंसा के आरोप ने कई सिखों, विशेषकर अपनी राजनीतिक मान्यताओं के बारे में मुखर रहे लोगों में डर की भावना पैदा हो गई है।

     

     

    चहल ने कहा कि आम परिवारों को अपने विचारों की अभिव्यक्ति के कारण निशाना बनाए जाने की चिंता हो सकती है जिससे समुदाय के अंदर मुक्त अभिव्यक्ति पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि सामुदायिक संबंधों के लिहाज से सिख परिवारों के संबंध अपने गैर-सिख पड़ोसियों और मित्रों के साथ जटिल हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में जहरीली शराब पीने से 10 और लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 35 हुई
    Next Article उपायुक्त ने जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ,दिए कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.