Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का अनशन 13वें दिन भी जारी
    Headlines राजनीति

    आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का अनशन 13वें दिन भी जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का अनशन 13वें दिन भी जारी

    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को लगातार 13वें दिन भी जारी है।

     

     

    डॉ. सुवेन्दु मलिक ने बताया कि अब तक छह अनशनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों को स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

    उन्होंने बताया कि कोलकाता के मध्य में स्थित एस्प्लेनेड में धरना स्थल पर वर्तमान में आठ चिकित्सक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

    प्रदर्शनकारी चिकित्सक आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृत पाई गई महिला चिकित्सक के लिए न्याय और राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन. एस. निगम को तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

     

     

    उनकी अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना करना, बिस्तर रिक्ति निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, ‘ऑन-कॉल रूम’ तथा शौचालय आदि के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के वास्ते कार्यबल का गठन शामिल हैं।

    आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सक अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, स्थायी महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करने और चिकित्सकों, नर्स तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग कर रहे हैं।

     

     

    आर जी कर अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद, घटना के विरोध में कनिष्ठ चिकित्सकों ने ‘काम बंद’ कर दिया था।

    राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने पर उन्होंने 42 दिनों के बाद 21 सितंबर को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश
    Next Article महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.