Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: जहरीली शराब से छपरा-सीवान के 12 गांवों में 27 लोगों की मौत, 49 लोग भर्ती
    Headlines बिहार

    बिहार: जहरीली शराब से छपरा-सीवान के 12 गांवों में 27 लोगों की मौत, 49 लोग भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार: जहरीली शराब से छपरा-सीवान के 12 गांवों में 27 लोगों की मौत, 49 लोग भर्ती
    सीवान: बिहार के सारण और सीवान में जहरीली शराब पीने से 12 गांवों के 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मामले में दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, जबकि मशरक थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों ने स्थानीय रूप से बनाई गई शराब पी थी, जिसमें कथित तौर पर हानिकारक कैमिकल्स थे.

     

     

    घटना को लेकर सारण के डीएम अमन समीर ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी है. डीएम समीर ने बताया कि शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध शराब मौतों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शराब सीवान के मगहर कौड़िया गांव से आई थी. सीवान और सारण (छपरा) की सीमा पर स्थित इब्राहिमपुर गांव मगहर कौड़िया से 5 किमी दूर है.

     

     

    सीवान और सारण के 12 अलग-अलग गांवों के 27 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है. 49 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिन्हें अस्पतालों में एडमिट कराया गया है, उनमें से 5 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. इसके अलावा, सारण के भी दो लोगों की आंखों की रोशनी गई है. जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से मरने वालों में 23 सीवान जिले के, जबकि 4 सारण जिले के रहने वाले थे. फिलहाल, सीवान सदर अस्पताल में 37, जबकि सारण के अस्पताल में 12 पीड़िता का इलाज जारी है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में अधिकतर ने भगवानपुर हाट में लगे मेले में शराब पी थी. अब तक की जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब का सप्लायर लकड़ीनबीगंज के डमझो गांव का मिथिलेश राय है. पुलिस के मुताबिक, सीवान में 17 लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कुछ लोगों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है.

     

     

     

    सीवान और सारण के 12 गांवों में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला दो दिन पहले यानी मंगलवार रात को शुरू हुआ था. सबसे पहले सीवान के भगवानपुर मेले में दो लोगों की मौत हुई. मामले की जानकारी प्रशासन को दिए बिना घरवालों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया.

    मंगलवार शाम से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला बुधवार शाम तक जारी रहा. बुधवार शाम तक सीवान के सदर अस्पताल में 17 लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था. हालांकि, सीवान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार ने घटना को लेकर एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मौतों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हुई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि जहरीली शराब के शिकार आठ लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

    वहीं, सारण के डीएम अमन समीर ने भी कहा कि मौतों की जांच पड़ताल जारी है. उन्होंने मशरक में एक व्यक्ति, जबकि एक अन्य की मौत की जानकारी दी. वहीं, सीवान एसपी की ओर से जानकारी दी गई कि शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी के बाद तत्काल प्रभाव से भगवानपुर हाट थाने के थानाध्यक्ष रामाशंकर साह को लाइन हाजिर किया गया, जबकि कौड़िया के दो चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया गया.

     

     

     

    सारण के मशरक के रहने वाले राजेंद्र साह ने बताया कि उन्होंने भगवानपुर हाट से शराब खरीदकर पी थी. शराब पीने के बाद आंखों से कम दिखाई देने लगा. वहीं, सारण के ही इब्राहिमपुर के रहने वाले धर्मेंद्र शाह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की शाम छह बजे बाजार से खरीदकर शराब पी थी. शराब पीने के बाद दिखना कम हो गया, जिसके बाद परिजन ने उन्हें सदर अस्पताल में एडमिट कराया. छपरा सदर अस्पताल में एडमिट शमशाद ने अपनी मौत से पहले बताया कि गांव में मछली की पार्टी थी. पार्टी के लिए भगवानपुर हाट से शराब खरीदी और उसे पी लिया था. उन्होंने बताया था कि उनके साथ कई अन्य लोगों ने भी शराब पी थी.

    सारण और सीवान शराबकांड से पहले दिसंबर 2022 में भी बड़ा शराबकांड सामने आया था, जिसमें सारण के ही 71 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में सबसे अधिक 44 लोग मशरक के रहने वाले थे. मृतकों के अलावा, दर्जनों ऐसे लोग थे, जिनके आंखों की रोशनी चली गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरु माँ करिश्मा शेट्टी का हुआ आगमन,गुरु मां के दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.