Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया के नए ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर’ वीजा कार्यक्रम के लिए 40,000 भारतीयों ने आवेदन दिए
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया के नए ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर’ वीजा कार्यक्रम के लिए 40,000 भारतीयों ने आवेदन दिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऑस्ट्रेलिया के नए ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर’ वीजा कार्यक्रम के लिए 40,000 भारतीयों ने आवेदन दिए

    नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सहायक आव्रजन मंत्री मैट थिस्टलेथवेट ने सोमवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के नए ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर’ वीजा कार्यक्रम के अंतर्गत 1,000 स्थानों के लिए केवल दो सप्ताह में लगभग 40,000 आवेदन जमा हुए हैं।

    थिस्टलेथवेट ने उक्त कार्यक्रम की शुरुआत के लिए आयोजित समारोह में कहा कि यह वीजा 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीयों को 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और अध्ययन करने की अनुमति देता है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

     

    उन्होंने कहा कि वीजा प्रक्रिया एक अक्टूबर को शुरू हुई और महीने के आखिर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद, बिना किसी क्रम के (रैंडम तरीके से) आवेदकों में से सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, और चुने गए उम्मीदवार अगले वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में अपना प्रवास शुरू कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह वीजा भारतीय युवकों को ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति में खुद को शामिल करने का और अनेक क्षेत्रों में कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है।

    थिस्टलेथवेट ने कहा, ‘‘ ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर’ वीजा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप जो काम कर सकते हैं, उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अब तक 1,000 वीजा के लिए 40,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।’’

     

     

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बढ़ती साझेदारी का भी उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी मित्रता का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि दोनों समुदायों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृतियों का अनुभव करने के लिए बेहतर और अधिक अवसर मिलें।’’

    एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम हर वर्ष संचालित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया
    Next Article ग्रैंड ओएसिस रेस्तरां का भव्य उद्घाटन: जमशेदपुर में एक नया स्वादिष्ट अनुभव

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.