Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 251 कन्याओं का पूजन, कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    महानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 251 कन्याओं का पूजन, कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 251 कन्याओं का पूजन, कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना

    जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन दिन महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में सपरिवार कन्या पूजन किया। उन्होंने धर्मपत्नी रुक्मणि देवी एवं सुपुत्र ललित दास व परिवार के अन्य सदस्यों के संग मंदिर प्रांगण में हवन करने के उपरांत मां दुर्गा की आरती कर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं के पांव पखारे, श्रृंगार कर चुनरी ओढाई, घंटी बजाकर एवं आरती उतारकर पूरे विधि-विधान से पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान भैरव बाबा की भी पूजा की गई। वहीं, उन्होंने 251 छोटी कन्याओं को मंदिर प्रांगण में अपने हाथों से हलवा, पूरी-सब्जी, खीर, चटनी, मिठाई के रूप में भोजन परोसा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कन्या पूजन के पश्चात कन्याओं को दक्षिणा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान राज्यपाल रघुवर दास ने महानवमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए झारखंड के समस्त परिवार के संग देशवासियों के सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

    इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन परंपरा ऋषि-मुनियों द्वारा नारीशक्ति के सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर शक्ति की उपासना के साथ ही समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की दिशा में समाज को सजग होना होगा। जैसे नौ दिनों तक हम मां दुर्गा की उपासना कर शक्ति का संचय करते हैं, वैसे ही हमें इस शक्ति का उपयोग समाज कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा, और सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। दुर्गापूजा का असली सार तभी पूरा होगा जब हम अपनी शक्ति का उपयोग नारीशक्ति के उत्थान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करेंगे। दुर्गापूजा का मतलब ही नारी शक्ति की आराधना है। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

    इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, कमेलश सिंह, प्रेम झा, सुरेश शर्मा, नारायण पोद्दार, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, सजल गोपाल व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस मे सोनारी दोहमोहनी के डोबो पुल बालू घाट पर—-
    Next Article डॉ. इरफान अंसारी ने दुर्गा पूजा पंडालों में लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, जनता ने सराहा उनका सेक्युलर रवैया और सामाजिक सेवा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.