Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल का नाम रतन टाटा के नाम पर होः सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल का नाम रतन टाटा के नाम पर होः सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल का नाम रतन टाटा के नाम पर होः सरयू राय

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने लिट्टी चौक, जमशेदपुर से एनएच-33 , भिलाई पहाड़ी को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल का नामकरण रतन टाटा के नाम पर करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। उन्होंने पुल का नाम रतन टाटा सेतु और पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का नाम रतन टाटा पथ रखने की भी मांग की है। श्री राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि पुल और एप्रोच रोड बनाने का काम एक-दो दिनों में शुरु कर दिया जाए क्योंकि उसके बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को लिखे पत्र में श्री राय ने कहा कि पुल एवं पहुंच पथ का शिलान्यास आपने 4 अक्टूबर 2024 को किया था। पुल और पहुंच पथ के रेखांकन सीमा में टाटा स्टील का भी योगदान है। पुल के दोनों तरफ़ पहुंच पथ की ज़मीन टाटा स्टील के अधीन थी, जिसे उन्होंने निःशुल्क पथ निर्माण विभाग को हस्तगत करा दिया। फलतः भूमि अधिग्रहण का व्यय राजकोष से नहीं करना पड़ा और पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण की लागत में कमी आई।

    अपने पत्र में श्री राय ने लिखा है कि आरम्भ में पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं ने पुल और पहुंच पथ निर्माण का प्राक्कलन क़रीब 177 करोड़ रुपये का बनाया था जिसमें भूमि अधिग्रहण का व्यय भी शामिल था। भूमि अधिग्रहण की औपचारिकताएँ पूरा करने में काफ़ी समय लगता और कार्य आरम्भ होने में विलंब होता। मैंने टाटा स्टील के अधिकारियो से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पुल के दूसरे छोर की ओर एनएच- 33 तक पथ निर्माण लायक़ भूमि टाटा स्टील लिमिटेड ने पहले से क्रय कर रखा है जिसे वे सरकार को पहुंच पथ का निर्माण करने के लिए निःशुल्क दे सकते हैं। तब मैंने इसकी सूचना पथ निर्माण विभाग के सचिव एवं अभियंताओं को दी। तदनुसार पुल और पहुंच पथ का पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार हुआ और पुल-पहुंच पथ निर्माण का व्यय घटकर 77 करोड़ रुपये हो गया। इसमें से पुल और पहुंच पथ निर्माण का प्राक्कलित व्यय मात्र 44 करोड़ है। शेष राशि विविध कार्यों के लिए संरक्षित है। इस प्राक्कलन के आधार पर निविदा प्रकाशित हुई तो न्यूनतम निविदा दर क़रीब 40 करोड़ पर चयनित संवेदक को कार्य आदेश दिया गया है।

    श्री राय ने लिखाः अनुरोध है कि निर्माणाधीन लिट्टी चौक-एनएच 33 पुल का नामकरण “रतन टाटा सेतु” एवं पहुंच पथ का नामकरण “रतन टाटा पथ” के रूप में किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पुल और पहुंच पथ का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कम से कम रिकार्ड समय में किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के विभिन्न पुजा पंडालों पर महाअष्टमी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.