Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलनगरी चित्तरंजन में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कई बड़े एवं छोटे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर एवं दीप जलाकर उद्घाटन किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    रेलनगरी चित्तरंजन में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कई बड़े एवं छोटे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर एवं दीप जलाकर उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलनगरी चित्तरंजन में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कई बड़े एवं छोटे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर एवं दीप जलाकर उद्घाटन किया। महाषष्ठी की शाम मेयर सह बाराबनी विधायक ने चित्तरंजन के हॉस्पिटल कॉलोनी, एरिया-6 और एरिया – 5, सिमजूरी समेत चित्तरंजन के 12 दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया।
    शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा के बीच उद्घाटन के दौरान हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दरम्यान विधायक ने श्री श्री पूजा कमिटी हॉस्पिटल कॉलोनी के सभी सदस्यों की सराहना की। पूजा पंडाल में माँ दुर्गा के सभी अवतार को पंडाल में जगह मिली है। पंडाल में स्वच्छता, व्यवस्था को देखकर वे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सुन्दर-सुन्दर पंडालों का निर्माण किया गया है। हॉस्पिटल कॉलोनी के पूजा पंडाल आकर्षक है। माँ दुर्गा के दर्शन के लिए बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए की अच्छी व्यवस्था की गयी है। यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि आज चित्तरंजन क्षेत्र के दुर्गापूजा मंडप को देखने दूर-दूर से लोग आ रहे है। यह ऐसा उत्सव है जहाँ सर्व धर्म समभाव के बीच तारतम्यता बनाए रखा जाता है। दुर्गात्सव ही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हम तीन चार दिनों तक सब कुछ भुला कर लोगों के साथ मिलते जुलते हैं। महिला, युवती और बाल कलाकारों ने रंगारंग,भक्ति संगीत वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
    मौके पर हास्पिटल कॉलोनी के स्ट्रीट मेंबर परमात्मानंद वर्मा, श्री श्री पूजा कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार, संरक्षक अशोक चक्रवर्ती, अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष नीरज कुमार पंकज, सहसचिव एल आर टुडू, अनिल रजक व सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह व एन पी मौर्य, पूजा सचिव सुभाष कुमार व खोखन दास, बनानी बनर्जी, शिव शंकर, सांस्कृतिक सचिव स्वप्न सेन, विसर्जन सचिव वीरू वाल्मीकि व तापस रजक, पूजा संग्राहक लालमणि व निताई मंडल, वालंटियर इंचार्ज आयुष गुप्ता, अंकेक्षक पंकज कुमार, डेकोरेटर रूपेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि के महाअष्टमी के शुभ अवसर पर विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने नाला तथा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के कई ग्रामों में मां दुर्गा के दर्शन किए
    Next Article बहरागोड़ा के विभिन्न पुजा पंडालों पर महाअष्टमी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.