रतन टाटा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया, उनके निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने टाटा समूह के पुर्व चेयरमैन और औद्योगिक जगत मे प्रणेता श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को देश के औद्योगिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश मे कहा है की वे सच्चे मायने मे देश के रतन थे तथा मानवीय भावनाओ से ओत प्रोत थे। उनसे कई अवसरो पर लगातार मुलाकात होती थी और उनका अपनापन पाकर भावविभोर रहता था।
श्री शुक्ल ने उनके साथ बिताए कई क्षणो के फोटो भी जारी करते हुए कहा है की वे सदैव हमारे विचारो और ख्यालो मे रहेंगे। उनके जीवन दर्शन हमारा मर्गदर्शन करेंगे।
श्री शुक्ल ने कहा है श्री टाटा विधाता की श्रेष्ट कृतियो मे एक थे। वे समदृष्टी सम्पन्न महमानव थे जिन्हे सदैव याद किया जायेंगा।
श्री शुक्ल ने भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया है और टाटा समूह के प्रति संवेदना जताते हुए इस कष्ट मे अपने को भी सहभागी बताया है।

