उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन राजनीतिक सामाजिक और कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन : पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्हें दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया।
जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा का निधन हो गया है। अपने सामाजिक कामों और चैरिटी के लिए मशहूर रतन नवल टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में बहुत सारी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और शायद कुछ शब्दों में उन्हें बयां कर पाना शायद नामुमकिन है। वह ना केवल एक सफल कारोबारी थे बल्कि एक शानदार लीडर, दानवीर और लाखों लोगों के लिए उम्मीद का प्रतीक भी बने।