Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    ◼️ *कारा सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा; उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा निर्देश*

    आज दिनांक 09.10.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों, बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों, बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं हुई, उस पर अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि संसीमित बंदियों के लिए कारा में टेलीमेडिसीन सेवा शुरू कर दिया है। उन्होंने बंदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार कारा में प्रतिनियुक्ति करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    वही बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित अंतराल पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करते रहें। वहीं जेल में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कारा सुरक्षा हेतु सुरक्षा अंकेक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा रिक्त पदों पर कक्षपालों के पदस्थापन, कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने, कारा में विभिन्न जीर्णोद्धार एवं रंगरोगन कार्य सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब (भा. पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री विजय कुमार, प्रभारी कारापाल श्री ललन कुमार भारती सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा, 2024 पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा संयुक्त आदेश जारी
    Next Article जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न; बैठक में दिए गए कई अहम दिशा निर्देश

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    June 20, 2026

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.