Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्दलीय लड़ने से रोका किसने है : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    निर्दलीय लड़ने से रोका किसने है : कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निर्दलीय लड़ने से रोका किसने है : कुलविंदर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि भारतीय संविधान और भारत का जन प्रतिनिधित्व अधिनियम किसी को भी चुनाव मैदान में उतरने से रोकता नहीं है। बशर्ते भारतीय नागरिक पागल, सजायाफ्ता अथवा दिवालिया नहीं हो।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल सिखों को अपना उम्मीदवार झारखंड खासकर जमशेदपुर में बना चुके हैं। सरदार इंदर सिंह नामधारी और सरदार बलदेव सिंह को छोड़ दें तो अन्य सभी सिख प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। अपवाद 1971 चुनाव में केवल स्वर्ण सिंह रहे जिन्होंने दिग्गज नेता केदार दास को हराया।

     

    कुलविंदर सिंह ने उन सामाजिक संगठनों को आड़े हाथ लेते हुए कहा जो किसी सिख को उम्मीदवार बनाने की मांग विभिन्न राजनीतिक दल से मात्र कोरी बयानबाजी कर कर रहे हैं। इन्हें तो यह मांग करना चाहिए कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने प्रतिबद्ध, ईमानदार, सिख कैडर को टिकट देने का काम करे। सिख समाज सभी समाज को साथ लेकर उसे जीताने का काम करेगा। जमशेदपुर कॉस्मापॉलिटन टाउन है और यहां पर किसी एक प्रांत के नाम पर ना तो किसी व्यक्ति को टिकट मिलेगा और ना ही टिकट पाने वाला चुनाव में जीत सकेगा।

     

    जो उम्मीदवारी के नाम पर सिख सम्मेलन एवं सेमिनार करने की बात कर रहे हैं मैं उन्हें सुझाव देना चाहता हूं कि समाज में कई समस्याएं हैं, जिनका मिलकर समाधान किया जाना जरूरी है। यदि फिर भी शौक है तो निर्दलीय चुनाव लड़ लेना चाहिए।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार जब हम बिरादरी से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं तो हम सर्व सिख एकता की बात कैसे कर सकते हैं?

     

     

    पिछले लोकसभा चुनाव में तो जमशेदपुर के लोगों ने देखा है कि एक भाई यूपीए के लिए जान लगाए हुए हैं तो उसका परिवार का सदस्य एनडीए प्रत्याशी के लिए भिड़ा हुआ है। यहां मकसद अपने व्यवसाय को चमकाना है और अपनी दुकानदारी चलानी है। समाज की चिंता होती तो अभी तक सम्मेलन कर चुके होते और उसमें एक तरफा फैसला किसी एक राजनीतिक दल के सिख नेता अथवा अन्य पर सहमति हो गई होती और पूरा समाज उसके पीछे खड़ा होता।
    वही कुलविंदर सिंह ने समाज को सुझाव दिया है कि जो सिख राजनीति करते हैं कम से कम उसका मजाक उड़ाना सार्वजनिक रूप से बंद करें। उसे खुद मान्यता दे तो दूसरे समाज और राजनीतिक दल भी स्वीकार कर लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा कांग्रेस कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 534 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी
    Next Article दुर्गा पूजा, 2024 पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा संयुक्त आदेश जारी

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.