Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज कराना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है – उदय सिंहदेव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज कराना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है – उदय सिंहदेव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज कराना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है – उदय सिंहदेव

    झारखंड सरकार के तुगलकी फरमान से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज करने का जो फरमान जारी किया गया है वह उनकी तानाशाही मानसिकता के साथ उनकी हताशा को भी दर्शाता है। इस संबंध में जारी एक बयान में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतायेंगे कि जब लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी ने तथाकथित न्याय पत्र के माध्यम से लोगों को एक लाख रुपये देने का जो फॉर्म भरवाया था उस पर क्या कार्रवाई हुई थी।

     

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके तुगलकी फरमान से डरने वाले नहीं है। गोगो योजना का फॉर्म भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर भरवाते रहेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जवाब देना चाहिये कि उन्होंने अपनी सरकार बनते ही मइयां योजना लागू करने का जो वादा किया था और वादे के अनुसार हर माह दो हजार रुपये दिए जाने थे। श्री सिंहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार से उनके वादे के अनुरूप पिछले पांच साल तक दिये जाने वाले राशि के बकाया ‘एक लाख बीस हज़ार’ की राशि को लाभार्थियों के बीच अभिलंब भुगतान करने की मांग की है।

     

     

    उन्होंने कहा कि संताली में गोगो का मतलब मां होता है, उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संवेदनशीलता दिखाते हुए मां-बहनो की भलाई की खातिर भरवाये जा रहे फॉर्म में अड़ंगा नहीं डालने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार आते ही झारखंड के सभी मातृशक्ति के खाते में अभिलंब सम्मान राशि आना शुरू हो जाएगा। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार जाते जाते भी अपने भ्रष्टाचारी स्वभाव को छोड़ती नहीं दिख रही है। रोज थोक के भाव में अधिकारियों का तबादला होना इस बात का प्रमाण है। उन्होने यहां की जनता से कोल्हान की सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर के सालडीह बस्ती हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया उद्वेदन, एक लोडेड पिस्तौल एवं खून लगा चाकू हुआ बरामद
    Next Article “बाबा नाम केवलम्” कीर्तन के जयघोष से शुरू हुआ कीर्तन दिवस

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.