आदित्यपुर के सालडीह बस्ती हत्याकांड में दो आरोपियों का पुलिस ने किया उद्वेदन, एक लोडेड पिस्तौल एवं खून लगा चाकू हुआ बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सालडीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं।
घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए 48 घंटों का रिमांड पर लिया गया था। गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप, चंदन यादव उर्फ चंदू यादव शामिल है।
पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराया गया है।
वही घटना में एक और अन्य व्यक्ति सागर गोप उर्फ तुड़ा शामिल हैं। जिसे गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

