Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी शुरू, अब बन रहे बारिश के आसार
    Headlines

    उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी शुरू, अब बन रहे बारिश के आसार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी शुरू, अब बन रहे बारिश के आसार
    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गर्मी शुरू हो गई है. इस समय दोपहर में जून-जुलाई वाली उमस का एहसास होता है. पिछले महीने प्रदेश में हुई झमाझम बारिश की वजह से प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया था लेकिन एक बार फिर नवरात्रि के समय गर्मी इस बात को महसूस करा रही है कि ठंड कितने महीने की होगी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. हालांकि बुधवार यानी आज पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है.

     

     

    IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. उसके बाद धीरे-धीरे दक्षिणी पश्चिमी मानसून अरब सागर की ओर बढ़ जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क हो जाएगा. आने वाले 5 दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

     

     

    यूपी के हरदोई, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित कुछ इलाकों में दो दिनों यानी बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की संभावना है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं. इससे पहले यूपी, आंध्र प्रदेश और बाकी राज्यों में भी बारिश और बाढ़ ने भारी नुकसान कराया और इस समय मौजूदा वक्त में बिहार बाढ़ जैसा आपदा की मार झेल रहा है.

     

     

    वहीं राजधानी दिल्ली अब तक गर्मी के सितम का शिकार हो रही है. ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों यानि दिवाली के बाद से लोगों को हल्की ठंड लगने लगेगी. हालांकि जिस हिसाब से दिन में धूम निकल रही है उसे देख कर ऐसा नहीं लग रहा है कि तपती धूप और उमस गर्मी से दिल्ली वालों को फिलहाल कोई राहत मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleArctic Open: दो बार की ओलंपिक चैंपियन सिंधू शुरुआती दौर में हारीं
    Next Article मुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, अन्यथा यह फिर बढ़ सकती है: आरबीआई गवर्नर

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.