Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हुआ हस्तांतरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हुआ हस्तांतरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हुआ हस्तांतरण

    *महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग जामताड़ा के तत्वाधान में आज नगर भवन दुलाडीह में आयोजित समारोह में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हुआ हस्तांतरण*_

    ◼️ _*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०प्र०से०) सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजित समारोह का हुआ विधिवत शुभारंभ*_

    ◼️ _*झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति एवं डिजिटिलाइजेशन में जामताड़ा राज्य में प्रथम स्थान पर है, यह गर्व की बात – उपायुक्त*_

    ◼️ _*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाभार्थियों से बोलीं उपायुक्त – योजना को लेकर किसी प्रकार की परेशानी हो तो सीधे हमसे संपर्क करें*_

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग जामताड़ा के तत्वाधान में आज दिनांक 08.10.2024 को नगर भवन दुलाडीह, जामताड़ा में आयोजित समारोह में जिले के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों के बीच दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत सभी लाभार्थियों को तृतीय किस्त (अक्टूबर, 2024) का भुगतान किया गया।

    इससे पूर्व आयोजित समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य के द्वारा किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का बात है कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध आवेदनों की स्वीकृति एवं डिजिटिलाइजेशन में जामताड़ा राज्यभर में प्रथम स्थान पर है। जिसका श्रेय जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों के बैंक खाते में सम्मान राशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने लाभार्थियों से राशि के सदुपयोग करने का अपील किया। वहीं कहा कि योजना के लाभ मिलने संबंधी किसी समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से मिल सकते हैं या सीधे मुझसे आकर मिलें, आपकी समस्या का हरसंभव निदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, आप लोग इसका लाभ उठाएं। इसके अलावा कहा कि अगर कोई लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित हैं तो वे अविलंब आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करें।

    वहीं इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित कर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया, साथ ही सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी भी ली।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक ही मामले को दो अलग समय में दर्ज कर कानून की धज्जी उड़ाए हैं कदमा थाना प्रभारी
    Next Article जिला प्रशासन ने चेकिंग पर लगाई रोक,डा. अजय ने जताया आभार

    Related Posts

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    June 22, 2026

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.