Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन के बयान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने बोला हमला, कहा- जनता में गोगो दीदी योजना की सर्वस्वीकार्यता से मुख्यमंत्री, मंत्री समेत विधायक हो गए हैं हताश, योजना की सफलता को देखकर घबराहाट में कर रहे गलत बयानबाजी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झामुमो विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन के बयान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने बोला हमला, कहा- जनता में गोगो दीदी योजना की सर्वस्वीकार्यता से मुख्यमंत्री, मंत्री समेत विधायक हो गए हैं हताश, योजना की सफलता को देखकर घबराहाट में कर रहे गलत बयानबाजी

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR; झामुमो विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन के बयान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने बोला हमला, कहा- जनता में गोगो दीदी योजना की सर्वस्वीकार्यता से मुख्यमंत्री, मंत्री समेत विधायक हो गए हैं हताश, योजना की सफलता को देखकर घबराहाट में कर रहे गलत बयानबाजी।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने झामुमो विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए राज्य की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का बयान केवल हताशा और निराशा का प्रतीक है। गोगो दीदी योजना को लेकर भाजपा की पहल और जनता के बीच सर्वस्वीकार्यता से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार घबरा गई है। यह सरकार महिला सशक्तिकरण की केवल बातें करती है, जबकि भाजपा इसके लिए ठोस कदम उठा रही है तो इन सभी नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सरकार की मइया सम्मान योजना सिर्फ एक दिखावा है, जिसमें महिलाओं को दो महीने के लिए 1 हजार रुपये देकर गुमराह किया जा रहा है। जबकि भाजपा की गोगो दीदी योजना महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है, जिसमें प्रत्येक माह 2100 रुपये की मदद सरकार गठन के पाश्चत ही प्रारंभ की जाएगी ताकि महिलाएं अपने परिवार और समाज के आर्थिक उत्थान में सशक्त भूमिका निभा सकें। कहा कि भाजपा की यह योजना मातृशक्ति को उनके अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इसके अतिरिक्त भाजपा सरकार राज्य में लक्ष्मी जोहार योजना के तहत के सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पंचप्रण का संकल्प झारखंड के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार केवल चुनावी लाभ के लिए मइया सम्मान योजना लेकर आई, जो महज दो महीने की योजना है। यह सरकार पांच साल तक सत्ता में रहते हुए महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों, आदिवासियों और दलितों सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा देती रही है। अब चुनाव के समय जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी तात्कालिक योजना लाई गई है, लेकिन झारखंड की जनता इस छलावे को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय और उसके बाद पिछले पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार ने सिर्फ वादे किए परंतु धरातल पर कोई ठोस काम नहीं किया। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर बेरोजगारी में धकेल दिया, किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला, मजदूरों के अधिकारों का हनन हुआ, आदिवासी और दलित समाज को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया, और बुजुर्गों को पेंशन के नाम पर केवल इंतजार मिलता रहा। हेमंत सरकार ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे झामुमो के झूठे वादों और चुनावी हथकंडों से सतर्क रहें और इस बार विकास और सशक्तिकरण के पक्ष में भाजपा का समर्थन करें। कहा कि

     

     

    झारखंड की जनता अब समझ चुकी है कि हेमंत सरकार के झूठे वादे और योजनाएं केवल चुनावी फायदे के लिए हैं। झारखंड की नारी शक्ति अब जागरूक हो चुकी है और वह झूठे वादों में नहीं आएंगे। भाजपा के नेतृत्व में महिलाओं को असली सशक्तिकरण होगा, जिससे न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा समाज प्रगति करेगा। रामदास सोरेन सरीखे सत्ता लोलुप नेता महिलाओं की शक्ति को कमजोर करने के लिए भ्रामक बातें कर रहे हैं, लेकिन झारखंड की महिलाएं अब समझ चुकी हैं कि भाजपा ही उनके सशक्तिकरण और सम्मान की असली हितैषी है। कुछ दिन में ही जनता इस धोखेबाज और घोषणावीर हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। सुधांशु ओझा ने राज्य सरकार से मांग किया कि गोगो दीदी योजना पर बेवजह की राजनीति न करें और राज्य की महिलाओं के विकास के लिए भाजपा द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सराहें, न कि उन्हें रोकने का प्रयास करें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास सिंह के आवास नोटिस लेकर पहुंची कदमा और मानगो की पुलिस भाजपा नेता विकास सिंह ने लगाए गंभीर आरोप 
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.