Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने रांची में रखी 310 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला
    Headlines झारखंड रांची

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने रांची में रखी 310 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने रांची में रखी 310 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को शहर के ‘स्मार्ट सिटी’ क्षेत्र में 310 बिस्तरों वाले ‘मल्टी-स्पेशलिटी’ अस्पताल की आधारशिला रखी।

    अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड यह अस्पताल रांची नगर निगम (आरएमसी) द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई 2.75 एकड़ भूमि पर स्थापित कराएगा।

     

     

    सोरेन ने कहा, ‘‘यह अस्पताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा जिससे झारखंड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’

    एक अधिकारी ने बताया कि अपोलो अस्पताल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) 10 प्रतिशत रोगियों को मुफ्त या सरकारी योजनाओं के तहत रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराएगा।

    उन्होंने राज्य के बाहर चिकित्सा सेवाएं लेने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया तथा स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के विस्तार की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

     

     

    सोरेन ने एक दिन पहले ही जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन किया था। अधिकारियों ने बताया कि 376 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल की क्षमता 500 से बढ़कर 700 बिस्तरों की हो जाएगी।

    सोरेन ने बताया कि रांची के इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा समर्थित एक और अस्पताल स्थापित किया जा रहा है।

     

     

    उन्होंने कहा कि रांची के इस्लाम नगर में 28.78 करोड़ रुपये की लागत से छह नए आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है जो किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 291 लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पुरे बागबेडा क्षेत्र को साफ सफाई करवाया गया
    Next Article डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.