Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की निराशाजनक शुरूआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
    Breaking News Headlines

    टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की निराशाजनक शुरूआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला आज भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 58 रनों से हरा दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. जबकि टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. भारत की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी सोफी डिवाइन कर रहीं हैं.

     

     

    टूर्नामेंट के चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 160 रन बनाए.

    न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों पर सात चौके लगाई. सोफी डिवाइन के अलावा जॉर्जिया प्लिमर ने 34 रन बनाए. टीम इंडिया को ने पहली सफलता दिलाई. टीम इंडिया की तरफ से रेनुका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम की. रेनुका सिंह ठाकुर के अलावा अरुंधति रेड्डी और आशा सोभना को एक-एक विकेट मिले. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने थे.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज अच्छा नहीं हुआ और महज 11 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गई. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकीं. भारत की पूरी टीम 19 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा 15 रन बनाई. हरमनप्रीत कौर के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 13-13 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से रोज़मेरी मैयर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रोज़मेरी मैयर के अलावा ली ताहुहू ने तीन विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेलगाम अपराधियों ने शराब कारोबारी विजय साहू की हत्या
    Next Article बुलंदशहर: नमाज के बाद बवाल, पुलिस पर अचानक पथराव, इंस्पेक्टर घायल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.