Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में अगर कांग्रेस जीती तो रोजगार सृजन होगा, प्रदेश नशामुक्त बनेगा : राहुल
    Headlines राजनीति

    हरियाणा में अगर कांग्रेस जीती तो रोजगार सृजन होगा, प्रदेश नशामुक्त बनेगा : राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा में अगर कांग्रेस जीती तो रोजगार सृजन होगा, प्रदेश नशामुक्त बनेगा : राहुल

    नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस रोजगार सृजन पर जोर देगी तथा राज्य को नशामुक्त किया जाएगा जिससे हर परिवार खुशहाल होगा।

    उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है।

     

     

    हरियाणा की सभी 90 सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी ।

    राहुल गांधी ने हरियाणा में हाल ही में निकाली गई अपनी ‘विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान कुछ महिलाओं से हुई मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया ।

    उन्होंने कहा, “भाजपा की फैलाई हुई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। हरियाणा की कुछ बहनों ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान आश्रय दिया, बहुत प्यार से घर की रोटी खिलाई और साथ ही प्रदेश की जटिल समस्याएं समझाईं।”

     

     

     

    उन्होंने दावा किया कि आज भारत में सबसे अधिक बेरोज़गारी हरियाणा में है और इसका कारण यह है कि भाजपा ने एक दशक में प्रदेश के युवाओं को रोज़गार देने वाली हर प्रणाली की रीढ़ तोड़ दी है।

    राहुल गांधी ने कहा, “भाजपा ने गलत जीएसटी और नोटबंदी से छोटे व्यापारों की कमर तोड़ दी। अग्निपथ योजना के जरिये, सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौसला तोड़ा। तीन काले कानूनों से कृषि व्यापार करने वालों की हिम्मत तोड़ी। खिलाड़ियों से समर्थन छीनकर उनका सपना तोड़ा। परिवार पहचान पत्र से सरकारी भर्ती रोककर परिवारों को तोड़ा।”

    उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि नशे की गिरफ्त में युवा हुनर बर्बाद हो रहा है, निराश नौजवान अपराध की राह पकड़ रहे हैं और “डंकी” जैसे खतरों के सफर से परिवार तबाह हो रहे हैं।

     

     

     

    अमेरिका जाने के लिए पर्याप्त दस्तावेजों के अभाव में लोग जब तुर्किए और कजाखस्तान के साथ साथ दक्षिण अमेरिकी देशों तथा पनामा के जंगलों से हो कर खतरनाक रास्ते से यात्रा करते हैं तो इसे ‘डंकी रूट’ कहा जाता है। इस जानलेवा रास्ते में जानवरों तथा मानव तस्करों से भी निपटना पड़ता है और कई बार जान तक चली जाती है।

    गांधी ने कहा कि प्रदेश में आने वाली कांग्रेस सरकार दो लाख पक्की नौकरियों की व्यवस्था करेगी और हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा, ” हरियाणा की बहनों को वचन दिया है कि इस तबाही को रोकूंगा, उनके बच्चों की रक्षा करूंगा । रोज़गार वापस आएगा, और हर परिवार खुशहाल होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में आने वाले दशकों में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी:सीतारमण
    Next Article झारखण्ड में हवलदार की हुई पदोन्नति जानें इस लिस्ट में देखे …….

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.