Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चार बायो-गैस संयंत्र की आधारशिला रखी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चार बायो-गैस संयंत्र की आधारशिला रखी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चार बायो-गैस संयंत्र की आधारशिला रखी

    गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ द्वारा चार संपीड़ित बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र के निर्माण के लिए बुधवार को आधारशिला रखी।

    यह कार्यक्रम देशभर में सीबीजी के कई संयंत्रों के लिए नींव रखने के समारोह का हिस्सा था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर एक सतत और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परिदृश्य को बढ़ावा देना है।

    असम में ये संयंत्र गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में बनाए जाएंगे।

     

     

    मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने भाषण में कहा, ‘‘गाय का गोबर हमारे गांवों में बदलाव ला रहा है। भारत के गांवों में अब सैकड़ों बायोगैस संयंत्र बनाए जा रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि पहले गाय के गोबर का प्रबंधन करना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब था तथा अगर गाय या बैल अधिक उम्र के कारण या किसी अन्य कारण से अनुत्पादक हो जाएं तो और भी बड़ी समस्या खड़ी हो जाती थी।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन अब इन बायोगैस संयंत्रों के कारण अनुत्पादक गोवंश का गोबर भी हमारे किसानों की मदद कर रहा है।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘शहरीकरण के कारण अपशिष्ट उत्पादन बढ़ रहा है। ई-कचरा जैसे कचरे के नए रूप भी बढ़ रहे हैं। इस समय, हमें इस समस्या के समाधान के लिए नई तकनीकों की आवश्यकता है।’’

    मोदी ने कहा कि भविष्य में मकान निर्माण में पुनर्चक्रण को शामिल किया जाना चाहिए और नए आवासीय परिसरों को इस तरह से बनाया जाना चाहिए कि कम से कम कचरा उत्पन्न हो।

    ऑयल इंडिया लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में निवेश या निजी उद्यमियों के साथ साझेदारी के जरिए 2024-25 तक 25 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की योजना है।

    ऑयल ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत स्वच्छ ऊर्जा में अग्रणी बनने के अपने दृष्टिकोण की ओर आगे बढ़ रहा है, इन सीबीजी संयंत्रों की स्थापना एक हरित और अधिक लचीले भविष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

     

     

    आगामी सीबीजी संयंत्रों के बारे में कंपनी ने कहा, ‘‘प्रत्येक संयंत्र हर दिन आसपास की नगरपालिकाओं से 125 टन नगरीय ठोस कचरे को शोधन करने में सक्षम है। इससे यह कचरा हर दिन करीब दो टन सीबीजी में परिवर्तित होगा।’’

    उसने कहा कि उत्पादित बायोगैस को निकटतम उपलब्ध शहर गैस वितरण नेटवर्क में एकीकृत किया जा सकता है या सीधे सीएनजी खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति की जा सकती है।

    कंपनी ने कहा कि इन संयंत्रों से स्थानीय समुदायों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में जीवन के स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में ASI कृष्णा साव ने रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
    Next Article कांग्रेस का प्रधानमंत्री से सवाल: झारखंड की बकाया राशि जारी क्यों नहीं हो रही

    Related Posts

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.