Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा
    Headlines राजनीति

    गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए स्वच्छता के आह्वान को पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘जन आंदोलन’’ में बदल दिया है।

    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया।

     

     

    नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’ 17 सितंबर से शुरू हुआ था और यह आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के साथ संपन्न हो रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने स्वच्छता को अपनाया और यह एक जन आंदोलन बन गया। हम जानते हैं कि स्वच्छता का आह्वान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक जन आंदोलन में बदल दिया है।’’

    नड्डा ने कहा कि लोगों में व्यक्तिगत स्वच्छता की भावना बनाए रखने और कूड़ा-कचरा फैलाने से बचने के लिए जागरूकता पैदा करने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने का यह जन आंदोलन मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से जारी है।

     

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में इस अभियान में तेजी लाने की दिशा में सक्रिय रूप से शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का मामला नहीं है बल्कि इसे पूरे वर्ष प्रतिदिन बनाए रखना चाहिए।

    नड्डा ने देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जब भी संभव हो, इस अभियान में शामिल हों।

    उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल गांधी जयंती पर लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल करते हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें: ममता ने गांधी जयंती पर कहा
    Next Article ठाणे के निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद सात और बच्चे बीमार पड़े

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.