Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ में सम्मानित अतिथि के रूप में एसडीओ सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम शताब्दी मजूमदार, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की महासचिव नलिनी राममूर्ति, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, विकास सिंह, जेसीएपीसीपीएल के कार्यकारी निदेशक जुनीची मुत्सुनागा, मुख्य वित्त पदाधिकारी प्रवीण हेगड़े तथा मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महासचिव आर.के. सिंह, रेड क्रॉस के संरक्षक अमलेश झा, चन्द्रमोहन सिंह उपस्थित थें। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं श्रीमती मजूमदार ने सभी रक्तदाताओं को पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए रक्तदाताओं से उनके रक्तदान यात्रा के विषय में जानकारी लेते हुए उनका उत्साह बढाया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर बीते वर्ष की भांति रक्तदान अभियान के विशेष पखवाड़ा का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के संयोजन में आयोजित हुआ।

    राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के इस अयोजन में रक्तदाताओं को धन्यवाद देने के उद्देश्य से अफेरेसिस डोनेशन के द्वारा प्लेटलेट्स का दान कर लोगों का जीवन बचाने वाले 15 एसडीपी डोनर्स, एवं तीन शतकवीर रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर रक्तदान को प्रोत्साहन देने का कार्य करने वाले मानगो नगरपालिका के ब्रान्ड एम्बेसडर समाजसेवी मुख्तार अहमद खान, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह तथा नियमित रूप से रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले क्रान्ती जी को सम्मानित किया गया।

    रेड क्रॉस की उपाध्यक्ष एवं एसडीओ ने रेड क्रॉस भवन में रक्तदाताओं को दी जा रही सुविधा की सराहना की तथा इस अभियान में हमेशा रक्तदाता पहले की तर्ज पर इसी तरह आगे भी अभियान चलाने की प्रेरणा दी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के महाप्रबंधक संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शहर के अनेकों नामचीन लोगों ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया जिसमें मुख्य रूप से वरीय पत्रकार जयप्रकाश राय, सिद्धनाथ दुबे, देवानंद सिंह, शंकर लाल गुप्ता, यशवंत सिंह, राम उदय सिंह, बीएनपी गुप्ता और कई शामिल हुए। इस पूरे अभियान के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने 1574 यूनिट रक्त संग्रह 10 रक्तदान शिविरों में किया।

    रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे रक्तदाता जो आज किसी कारण वश रक्तदान नहीं कर पाये हैं, वे 8 अक्टूबर को रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर रक्तदान कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान टाटा पिगमेन्टस, जेसीएपीसीपीएल, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ इंडिया, सुधा डेयरी की टीम ने आकर अपने साथियों के साथ रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदान में सहयोगी सभी के प्रति आभार जताया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोसन सोसाइटी के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने अपने लंबित मांगो को लेकर जिला मुख्यालय मे प्रदर्शन किया
    Next Article अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.