Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूरों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मजदूरों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजदूरों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड में कार्यरत 55 मजदूरों ने छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह से पौंड से छाई का उठाव करनेवाली कंपनियों के कार्य को ठप कर दिया है.वर्तमान में छाई का उठाव करनेवाली कंपनियों लॉर्ड्स,रिफेक्स एवं जेपीडब्ल्यू के तहत सभी मजदूर कार्य कर रहें हैं.मंगलवार सुबह से सभी मजदूर ऐश पौंड प्रवेश द्वार पर टेंट लगाकर मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहें हैं.मजदूरों ने मांगों को लेकर एक पत्र 19 सितंबर को ही डीवीसी के एचओपी को दिया है, बावजूद मजदूरों से किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं की गई है. मजदूरों में से शहादत हुसैन,हयात अली, नारायण महतो,दिलीप कुमार राय,मनोज बेसरा, इकबाल अंसारी आदि का कहना था कि ऐश पौंड से छाई का उठाव करनेवाली तीनों कंपनियों द्वारा मजदूरों का ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है और ना ही उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का ही भुगतान किया जाता है.साथ ही मजदूरों का भुगतान भी बैंक एकाउंट में करने की बजाय नकद किया जा रहा है.मजदूरों को आई कार्ड, प्रत्येक माह की दस तारीख तक भुगतान, महीने में चार दिन का अवकाश सहित वार्षिक बोनस भुगतान करने की मांग शामिल है.मजदूरों द्वारा ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य ठप कर दिये जाने की सूचना पर डीवीसी के जीएम ओएंडएम सुदीप्त भट्टाचार्य, डीजीएम सिविल डॉ विश्व मोहन गोस्वामी, प्रबंधक सिविल मो सरफराज, राहुल उरांव, एचआर मैनेजर सुनील कुमार ऐश पौंड पहुंच कर कार्यरत तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं इंचार्ज से बात कर मामला सलटाने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली.जीएम ओएंडएम ने पूछे जाने पर कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों से बात कर समस्या के निराकरण का प्रयास जारी हैं.
    फोटो-ऐश पौंड में खड़े छाई लदे हाईवा और धरना प्रदर्शन करते मजदूर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायल का लेबनान में जमीनी हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना
    Next Article 5 हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.