Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल का लेबनान में जमीनी हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल का लेबनान में जमीनी हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अबीब। इजरायली सेना ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है. इजराइली सेना ने कहा कि वे सीमा के नजदीकी गांवों को अपना निशाना बना रहे हैं. यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है. IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी. IDF ने बताया कि ये हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया जा रहा है. इजराइली एयर फोर्स इसमें उनकी मदद कर रही है.

     

     

    इस हमले के बारे में इजरायल ने अमेरिका को पहले ही जानकारी दे दी है. अमेरिका ने कहा है कि इजरायल ने उन्हें जानकारी दी है कि आईडीएफ लेबनान में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए सीमित ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि हमें जानकारी दी गई है कि उन्होंने इजरायली सीमा से सटे लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

     

    इजरायली सेना हिज्बुल्लाह की सुरंगों में घुसकर तलाशी ले रही है. आईडीएफ की रडार पर इजरायल को लेबनान से अलग करने वाली ब्लू लाइन के पास हिजबुल्लाह की सुरंगे हैं. इससे पहले साल 2006 में इजराइली सेना लेबनान में घुसी थी. तब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 33 दिनों तक जंग चली थी. इसमें 1100 से ज्यादा लेबनानी मारे गए थे.

    लेबनान ने कहा है कि इजरायली हमले में 95 लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले रविवार को इजराइली हमले में कम से कम 105 लोगों की मौत हुई थी. हिजबुल्लाह का डिप्टी चीफ ने कहा कि हमारी फौज लड़ने को तैयार है। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पहली बार संगठन के डिप्टी चीफ नईम कासिम ने जनता को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि इजराइल अगर लेबनान में घुसपैठ करेगा तो हमारी फौज लड़ने को तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने बदली मजदूर के बेटे की जिंदगी, आईआईटी में एडमिशन का आदेश
    Next Article मजदूरों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.