Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने विश्व ह्रदय दिवस पर टाॅपिक ” हाइपरटेंशन और तनाव के कारण उपजने वाली ह्दय की समस्याएं” विषय पर आयोजित किया सेमिनार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने विश्व ह्रदय दिवस पर टाॅपिक ” हाइपरटेंशन और तनाव के कारण उपजने वाली ह्दय की समस्याएं” विषय पर आयोजित किया सेमिनार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने विश्व ह्रदय दिवस पर टाॅपिक ” हाइपरटेंशन और तनाव के कारण उपजने वाली ह्दय की समस्याएं” विषय पर आयोजित किया सेमिनार।
    ____________

    विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें हाइपरटेंशन एंड हार्ट हेल्थ पर बातचीत की गई। साथ ही तनाव के कारणों पर भी विचार मंथन किया गया।
    इस सेमिनार में अतिथि के तौर पर उपस्थित थे डॉक्टर विष्णु शंकर सिन्हा (असिस्टेंट प्रोफेसर, कोल्हान विश्वविद्यालय), डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर , कोल्हान विश्वविद्यालय), डॉक्टर सतीश प्रसाद (वरिष्ठ चिकित्सक स्टील सिटी हॉस्पिटल एंड मेडिट्रेना हॉस्पिटल ),
    प्रोफेसर गीनू अनी जोसेफ (आर्का जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की प्रिंसिपल) और गांधी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार पांडे। काॅलेज प्रबंधन की ओर से चेयरमैन रामबचन, सचिव गौरव बचन और सह सचिव विवेक बचन जी भी उपस्थित थे।

     

     

    सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का आरंभ किया । प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को पौधा,उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।
    इस सेमिनार में “यूज हर्ट फाॅर एक्शन”
    विषय पर अपने विचार व्यक्त किया डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता ने ।
    ” की नोट स्पीकर ” रहे डॉक्टर विष्णु शंकर सिन्हा ने हर्ट इन हेल्थ एंड वैलनेस विषय पर और संतुलित जीवन शैली पर अपना व्याख्यान पी पी टी के माध्यम से दिया।

     

     

     

    स्टील सिटी हॉस्पिटल और मेडिट्रिना हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सतीश प्रसाद जी ने हृदय रोग और तनाव प्रबंधन पर बातचीत करते हुए ह्रदय रोग उपचार के तरीके को भी बताया ।
    आर्का विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल गीनू अनी जोसेफ ने तनाव के कारण हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव पर पीपीटी दिखाकर वक्तव्य दिया।
    गांधी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार पांडे ने बताया कि किस तरह से हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है।रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की
    लेक्चरर नमानि भुईंया ने मॉडर्न लाइफस्टाइल और हाइपरटेंशन इन दोनों के बीच के संबंध पर प्रकाश डाला।

     

     

    कार्यक्रम का सफल संचालन किया लेक्चरर पूजा लोहार ने। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया लेक्चरर नमानि भुईंया ने। इस सेमिनार को सफल बनाने में प्रिसिंपल संजय कुमार,असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा, असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली, लेक्चरर बसंती तियु, लेक्चरर दीपिका महतो,शीतल कुमारी, जयवर्धन इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर हुए जदयू में शामिल, तमाड़ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Next Article उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों के संग कुष्ठ कॉलोनी के निवासियों के साथ बिताए पल; फल, ब्रेड, टॉफी, नाश्ता, बेडशीट आदि का किया वितरण

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.