Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र : जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उप्र : जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र : जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
    पश्चिम बंगाल के मालदा से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लाख 97 हजार रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

    राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जीआरपी ने बरेली जिले के निवासी आमिर खान को रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। उसके पास 500 रुपये के कुल 394 नोट यानी एक लाख 97 हजार रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद किये गये।

     

     

    जीआरपी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आमिर ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में जूते की एक दुकान पर काम करता है और सरिता विहार में रहता है। करीब 45 दिन पहले उसके दोस्त आफताब ने उसे अपने चाचा से मिलवाया था। चाचा उसे जाली करेंसी के धंधे में लाया।

    बयान के अनुसार, बरेली में एक शादी में शामिल होने के बाद आफताब के चाचा ने आमिर से संपर्क किया और उसे बरामद किये गये जाली नोटों का पार्सल लखनऊ में जुम्मा खान नामक व्यक्ति को देने को कहा और इस काम के एवज में पांच से 10 हजार रुपये तक देने की पेशकश की। मगर चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उसे पकड़ लिया गया।।

     

     

    इस बीच, पुलिस ने बताया कि इस मामले में चारबाग के जीआरपी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 179 (असली, जाली या नकली सिक्के, सरकारी स्टांप, करेंसी नोट या बैंक नोट के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं
    Next Article सामंजस्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.