Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं
    Headlines बिहार

    दरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं

    पटना: बिहार के दरभंगा में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी के तटबंधों में नयी दरारें आने के बाद सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई।

    अधिकारियों के अनुसार, कल रात बाढ़ के कारण उफनती कोसी नदी ने किरतपुर प्रखंड के पास अपने तटबंध तोड़ दिये, जिससे किरतपुर और घनश्यामपुर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के रूपौली गांव के समीप कल रात बागमती नदी के तटबंध टूट गये और एक स्थान पर पानी का रिसाव होने लगा ।

     

     

    इस बीच शिवहर जिले के तरियानी छपरा गांव के पास रविवार की शाम बागमती के पश्चिमी तटबंध टूटने से तरियानी छपरा सहित आसपास के गांवों में पानी भर गया।

    इससे पहले रविवार को सीतामढ़ी के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में दरार आ गई। पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बाएं तटबंध में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण क्षति पहुंची, जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर गया था।

     

     

    बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘घबराने की बात नहीं है… स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जल संसाधन विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं और चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से तटबंधों में दरार की कुल छह घटनाएं सामने आई हैं। उनमें से कुछ की मरम्मत पहले ही हो चुकी है और कुछ जगहों पर मरम्मत का काम जारी है।’’

    मंत्री ने कहा, ‘‘रविवार को दरभंगा के वाल्मीकि नगर और किरतपुर से भी तटबंधों के ऊपर पानी बहने की खबर थी। लेकिन अब नदियों में जलस्तर घट रहा है… बाढ़ के कारण बिहार में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘उत्तर बिहार में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और झारखंड के रांची से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएफ) की छह अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं। यह एनडीआरएफ की 12 टीमों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीआरएफ) की 22 टीमों के अतिरिक्त है, जो वर्तमान में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान में लगी हुई हैं।’’

    अधिकारियों ने कहा कि छोटी नदियों में जलस्तर घटने के बावजूद, बाढ़ से प्रभावित 16 लाख से अधिक लोगों के लिए स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    बिहार सरकार ने शनिवार और रविवार को वीरपुर और वाल्मीकि नगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भागों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

     

     

     

    गंडक और कोसी नदियों पर स्थित वाल्मीकि नगर और वीरपुर बैराज पर पानी का दबाव सोमवार को कम हो गया, जिससे पानी का बहाव घट गया।

    रविवार को वाल्मीकि नगर बैराज से 5.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो सोमवार को सुबह आठ बजे तक घटकर 1.89 लाख क्यूसेक रह गया।

    इसी तरह, वीरपुर बैराज से रविवार को 6.61 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो सोमवार को सुबह आठ बजे तक घटकर 2.88 लाख क्यूसेक रह गया।

    राज्य के बाढ़ से प्रभावित जिलों में पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और भोजपुर आदि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं
    Next Article उप्र : जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

    Related Posts

    सभी तैयारियां पूरी, आज होगी ‘युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता

    June 3, 2025

    जमशेदपुर में अगर आप अपने परिवार को लेकर बाहर घूमने का मन बना रहे हैं, तो हो जाएं सावधान

    June 3, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    बहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.