चार महीने से विधवा पेंशन का राशी नहीं हो सका भुगतान, महीलाओं ने डीसी से लगाई गुहार
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अनेकों महिलाओं को लगभग तीन-चार महीने से विधवा पेंशन का राशी भुगतान नहीं हुआ है।जिस कारण उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महीलाएं बताती है पेंशन का राशी नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जुझना पड़ रहा है। पेंशन के पैसे से घर परिवार चलता है।हर बार ऐसे ही देर हो जाता है जिस कारण भारी भरकम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महीलाओं ने जामताड़ा डीसी से इस ओर पहल करने की मांग की है।

