Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में आजसू, जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा : हिमंत विश्व शर्मा
    Headlines झारखंड

    झारखंड में आजसू, जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा : हिमंत विश्व शर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में आजसू, जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा : हिमंत विश्व शर्मा

    रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी।

    भाजपा के झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी शर्मा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है।

     

     

    उन्होंने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत की जा रही है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।’’

    शर्मा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा ‘पितृ पक्ष’ के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

     

     

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर उन अभ्यर्थियों की मौत की विस्तृत जांच के लिए सहायता मांगी है जो आबकारी भर्ती अभियान के तहत शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुए थे। इस पर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।

    शर्मा ने कहा, ‘‘चूंकि मौत झारखंड में हुई है तो जांच की पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि विस्तृत जांच की आवश्यकता है तो उन्हें न्यायिक जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखना चाहिए। हम इसका स्वागत करेंगे।’’

     

     

    हाल में इस अभियान के दौरान शारीरिक परीक्षा में भाग लेते हुए 15 अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। भाजपा इन मौतों को लेकर सोरेन सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि वे प्रशासन के कुप्रबंधन के शिकार हुए।

    शर्मा ने झारखंड में कथित घुसपैठ पर चिंता भी जताई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सैंकड़ों बस्तीवासी हुए लाभान्वित
    Next Article सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब मटियोसिंघा, बिरनी एवं सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब भरकट्टा, गिरिडीह को मिला 25000-25000 रू0 का अनुदान

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.