Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा : योगी आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा : योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा : योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के लिए उनका त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा।

    आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

    उन्होंने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग व समर्पण सदा अमर रहेगा।

     

     

    आदित्यनाथ ने कहा, “भारत की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए उनका अतुल्य बलिदान सदियों तक हमें प्रेरित करता रहेगा।”

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शहीद भगत सिंह के विचारों को साझा करते हुए लिखा, “मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी।”

    मौर्य ने कहा, “अनन्त सम्मान के साथ भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन ! उनका साहस, उनका जज़्बा, उनकी शहादत- हमेशा हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाती है।”

    दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ‘एक्स’ खाते पर लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले, युवाओं में क्रांति की ज्वाला जलाने वाले, मां भारती के वीर सपूत, अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटिशः नमन।”

     

     

     

    प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा भगत सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि का संदेश साझा किया है, जिसमें वाद्रा ने कहा कि ”शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी ने अपने विचारों और शहादत के जरिये पूरे देश को जागृत किया।”

    इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि ”वे न सिर्फ अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े हुए बल्कि सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजादी, लोकतंत्र और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए प्रेरित किया।”

     

     

     

    वाद्रा ने कहा कि ”आज जब देश की सारी संपत्ति चंद लोगों के हाथ में एकत्र हो रही है और जनता पर अन्याय बढ़ रहा है, शहीद भगत सिंह के विचार और प्रासंगिक हो गए हैं। शहीद-ए-आजम को शत-शत नमन।”

    भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के एक सिख परिवार में लायलपुर के बंगा गांव ( अब पाकिस्तान) में हुआ था। भगत सिंह को अंग्रेज़ी हुकूमत ने महज 23 वर्ष की उम्र में 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे, नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से
    Next Article नव पदस्थापित अपर उपायुक्त के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.