Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
    Breaking News झारखंड

    इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा, इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए अलर्ट मोड में रहते हुए छोटी-बड़ी सभी बातों पर ध्यान रखना होगा।संबंधित क्षेत्र के बीडीओ- सीओ व थाना प्रभारी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि सभी पूजा पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था हो।अलग–अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाये जाएं।पंडाल व आसपास सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था निश्चित रूप से रहे।उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।कोई भी पूजा समिति डीजे नहीं बजायेंगे।निदेश दिया कि सभी डीजे संचालक को इस संदर्भ में सूचना दे दी जाय।साथ निर्धारित रुट से ही प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।कोई भी पूजा समिति अगर निर्धारित रुट का पालन नहीं करते हैं तो उनपे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पूजा समिति आवश्यक एनओसी संबंधित विभाग से निश्चित रूप से प्राप्त कर लें।उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में पूजा पंडाल समिति को जो भी आवश्यक निदेश दिए गए हैं उसका अक्षरस: पालन करें।समिति पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरूष वॉलंटियर्स की प्रतिनियुक्ति करेंगे साथ ही उन्हें टीशर्ट,टोपी एवं आई कार्ड उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल के सुरक्षा की जांच हेतु कमेटी बनाया गया है जो सभी सुरक्षा मानकों की जांच करेंगे।

    कहा कि शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी रुट लाइन निर्धारित किया जाएगा।आवश्यकता अनुसार जगह जगह पर बैरिकेडिंग भी की जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में सीओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाया जाएगा जो पांडाल की जांच कर अनुमंडल कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट समर्पित करेगा।

    कहा कि समिति के लोग यह सुनिश्चित करें कि शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर कोई भी व्यक्ति विसर्जन के दौरान पानी मे नहीं जाएगा।

    उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म यथा फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे हम सभी मिलकर सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडाल समिति एग्जिट तथा एंट्री के लिए अलग-अलग द्वारा बनाएं। पूजा पंडाल वाटरप्रूफ रहे।महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की जाए।फायर सेफ्टी हेतु बालू आदि की व्यवस्था पूजा पंडाल के आसपास रहे।उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर पूजा पंडाल में प्रकाशित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति अविलंब उक्त नंबर से संपर्क कर सकेंगे।

    इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी सभी थाना प्रभारी विभिन्न पूजा पंडाल समिति के सदस्य सहित जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राज्यीय शराब तस्कर को जामताड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article मोटरसाईकिल ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आभियान चलाया गया

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.