अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को जामताड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जामताड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस निरीक्षक-सह थाना प्रभारी राजेश मंडल,पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे एवं सशस्त्र बल के साथ अंतराज्यीय शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल,पिता-स्व0 धीरेन मंडल, ग्राम – फागुडीह, थाना+जिला-जामताड़ा को दिनांक -26.09.24 को ग्राम-केदबोना से गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि उक्त शराब तस्कर द्वारा ग्राम -मुचियाडीह में अवैध विदेशी शराब का निर्माण बडे पैमाने पर किया जा रहा था। जिस संदर्भ में उनके ठिकानों पर छापामारी कर दिनांक-01.09.2024 को भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट, रेपर एवं अन्य निर्माण साम्रगी बरामद की गयी थी। जिसमें मनोज कुमार मंडल मौके से फरार हो गया था। जिस संदर्भ में जामताड़ा थाना काण्ड संख्या-181/24 दिनांक-01.09.2024, TI-274/275/ 286/ 292/112/317(4)/318(2)/3(5) BNS उत्पाद अधिनियम अन्तगत काण्ड अंकित कर अनुसंधान जारी है।