Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौके पर से गायब रहे विधायक व सांसद :डा. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मौके पर से गायब रहे विधायक व सांसद :डा. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मौके पर से गायब रहे विधायक व सांसद – डा. अजय कुमार

    अधिकारियों से बातचीत कर पुलिस प्रशासन को वापस लौटने पर किया मजबूर

     

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने हमला करते हुए कहा कि आज जब व्यापारियों को समर्थन की जरुरत थी, तब स्थानीय विधायक सरयू राय व सांसद विद्युत वरण महतो मौके से गायब रहे. मुझ पर आरोप लगाने वाले विधायक सरयू राय शहर में रहते हुए मौके पर नहीं पहुंचे, वहीं सांसद विद्युत वरण महतो अपनी राजनीति रोटी सेकने में व्यस्त रहे. इनका यही चरित्र है. बड़ी बड़ी बातें करते है लेकिन जब लोगों को उनकी जरुरत होती है तो वे मौके से गायब रहते है. मैंने जो कहा वो किया. जिला प्रशासन का डटकर सामना किया और उन्हें वापस लौटने पर मजबूर किया.

     

     

    हर समय व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा, नहीं टुटने देंगे गोदाम एवं घर

    डा. अजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को आज हम लोगों ने रोक लिया. लेकिन इसका स्थायी समाधान कानूनी तौर पर ही निकालना होगा. इसके लिए हमें कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि कानूनी सहयोग भी हम करने के लिए तैयार है लेकिन लड़ाई आपको ही लड़नी होगी. कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखना होगा. मेरा सहयोग एव समर्थन हर मौके पर आपको मिलेगा.

    अधिकारियों से बातचीत कर पुलिस प्रशासन को वापस लौटाया

    दल बल के साथ लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से डा. अजय कुमार भिड़ गए. उन्होंने व्यापारियों के तरफ से मौर्चा संभाल लिया, पदाधिकारियों से जब अजय कुमार ने सवाल पूछा तो अधिकारियों के पास उनके सवाल का कोई जवाब नहीं था. उन्होंने कहा कि गोदाम मालिकों को बिना नोटिस दिए और बिना उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए इतने लोगों को उजाड़ना कैसे संभव है. अंततः जिला प्रशासन को वापस लौटना पड़ा.

     

     

     

    अपनी गलती छुपाना के लिए बीजेपी ने किया विरोध

    बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर डा. अजय ने कहा कि 25 वर्षों के शासन का पोल खुलने पर भाजपा बौखला गई है. इससे पूर्व शुक्रवार को लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को बचाने के लिए धरना स्थल पर व्यापारियों को संबोधित करने पहुंचे डा. अजय कुमार का भाजपाइयों ने विरोध करना शुरु कर दिया. इस अवसर डा. अजय ने कहा कि मेरा मकसद राजनीति करना नहीं बल्कि लोगों को सच्चाई से अवगत कराना है. सच बोलने से किसी को परेशानी हो रही है तो मैं क्या कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व विधायक (रघुवर दास) की गलत नीतियों के कारण आज यह स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास ने 86 बस्तियों को लीज से बाहर कराया था तब इस एरिया को लीज से बाहर क्यों नहीं करवाए. यदि लाल बाबा फाउंड्री का एरिया लीज से बाहर होता तो कानूनी लड़ाई में हमारा पक्ष मजबूत रहता.

     

     

    लेकिन भाजपा और रघुवर दास ने चालाकी दिखाते हुए सभी 86 बस्तियों को तो लीज से बाहर करा दिया लेकिन लाल बाबा फाउंड्री को लीज से बाहर नहीं कराए. जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है. कार्पोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य यह सब किया गया. इससे कितने बीजेपी नेता लाभांवित हुए इसकी जांच होना चाहिए. यही सच्चाई है. जब बीजेपी को इस बात का एहसास हो गया कि उनकी चोरी पकड़ी गई है. तो मेरा विरोध करने लगे. उनके पास मेरे सवाल का जवाब नहीं है. इसलिए हंगामा करने लगे ताकि सच्चाई लोगों को पता ना चले. भाजपा का यही चरित्र है. जब उनकी चोरी पकड़ी जाती है तो हंगामा करते है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 327 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
    Next Article झारखंड में ‘मंईयां सम्मान योजना’ जारी रहेगी : कल्पना सोरेन ने महिलाओं को दिया भरोसा

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.