Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: बाढ़ के पानी में फंसी बस से 27 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
    Headlines

    गुजरात: बाढ़ के पानी में फंसी बस से 27 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात: बाढ़ के पानी में फंसी बस से 27 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

     

    गुजरात के भावनगर जिले में बाढ़ के कारण मार्ग पर फंसी एक बस से तमिलनाडु और पुडुचेरी के 27 तीर्थयात्रियों सहित 29 लोगों को रात भर चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    जिलाधिकारी आर. के. मेहता ने बताया कि कोलियाक गांव के पास एक छोटी नदी को पार करने के लिए बने पुल पर बस बृहस्पतिवार शाम को फंस गई थी, हालांकि आठ घंटे तक चले अभियान के बाद सभी​ तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

     

     

    मेहता ने कहा, ‘‘कोलियाक गांव के पास निष्कलंक महादेव मंदिर में दर्शन करने के सभी तीर्थयात्री भावनगर की ओर जा रहे थे। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी पर बना पुल डूब गया था। इसके बावजूद बस चालक ने नदी को पार करने का फैसला किया।’’

    उन्होंने बताया कि बचावकर्मी घटनास्थल पर एक मिनी ट्रक लेकर पहुंचे और बस की पिछली खिड़की के जरिए सभी 27 तीर्थयात्रियों, चालक और सफाईकर्मी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आगे और भी चुनौतियां थीं।

     

     

    मेहता ने बताया कि बस से सभी को निकालने के बाद मिनी ट्रक भी मार्ग पर फंस गया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में अधिकतर वरिष्ठ नागरिक थे।

    जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘घटनास्थल पर फिर एक बड़ा ट्रक भेजा गया और उसके जरिए सभी 29 लोगों को लाया गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब तीन बजे सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। हमने भावनगर में उनके रहने और खाने की व्यवस्था की है। हमने उनकी चिकित्सीय जांच भी करवाई है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, कोई हताहत नहीं
    Next Article केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाया, 1 अक्टूबर से लागू होगा आदेश

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.