Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहुरुपिया आएंगे, बरगलाएंगे, सचेत रहें, हेमंत को दुबारा चुनें – कल्पना सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बहुरुपिया आएंगे, बरगलाएंगे, सचेत रहें, हेमंत को दुबारा चुनें – कल्पना सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहुरुपिया आएंगे, बरगलाएंगे, सचेत रहें, हेमंत को दुबारा चुनें – कल्पना सोरेन

    घाटशिला l संवाददाता

    मईयां सम्मान यात्रा गुरुवार को विलम्ब से बहरगोड़ा, चाकूलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी से जादूगोड़ा, पोटका होते हुए जमशेदपुर पहुंची l
    इसमें गाण्डेय की विधायक कल्पना सोरेन एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी शामिल थी l
    चाकुलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना

    सोरेन ने कहा कि आज मईयां योजना सम्मान यात्रा का चौथा दिन है। मां और बेटी अपने परिवार और बच्चों के प्रति जो त्याग करती हैँ, हेमंत सरकार ने मां और बहनों की सम्मान में हर माह एक हजार रूपए मईया योजना के तहत देने का काम किया है।घर की बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती है और घर में किलकारी गूंजती है तो उस घर में खुशहाली और समृद्धि रहती है। उन्होंने कहा कि जिस घर में महिला खुश रहती है, वह घर खुशहाल होता है और राज्य समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को मान सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से पुछा कि मईयां सम्मान से क्या आप खुश हैं? जबाब में महिलाओं ने खुशी जाहिर की।
    कल्पना सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में आपके दादा हेमंत कई जन कल्याणकारी योजनाएं ला रहे हैं और विपक्षी उन्हें बंद कराने के लिए पीआईएल कर रहे हैं। चुनाव में कई बहरूपिया आयेंगे, आप सभी को बरगलाने का काम करेंगे l आप सचेत रहें और चुनाव में हेमंत दादा के समर्थन में वोट देकर दोबारा सरकार में लाने का काम करें।
    उन्होंने कहा कि आज इतनी बारिश में भी माता और बहनों की भीड़ ने साबित कर दिया है कि आने वाला समय एक बदलाव का स्वरूप लेकर आ रहा है और आप सभी का आशिर्वाद हेमंत सोरेन को मिलेगा । झारखंड बीर महापुरूषों की धरती है।इसबार की लड़ाई आप सब मिलकर लड़े, तभी राज्य का विकास होगा और आपको आपका हक मिलेगा।
    झारखंडी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और आगे भी करेगी।

    हेमंत सरकार जब पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण विस में पारित किया है फिर भी केन्द्र सरकार इसको पारित क्यों नहीं कर रही? यह सवाल भाजपा के बड़े नेताओं से सवाल जरूर पुछिएगा। 136 करोड़
    रूपए झारखंड सरकार की केन्द्र सरकार के पास बकाया है l लगातार हेमंत सोरेन केन्द्र सरकार से मांग रहें हैं परंतु अबतक उक्त राशि झारखंड सरकार को नहीं मिली है। हेमंत सरकार ने राज्य में विकास की गंगा बहाई है जिसका लाभ आज सभी समुदाय के लोगों को मिल रहा है।झारखंडी सरकार आप सबकी सरकार है आने वाले विस चुनाव में सभी संगठित होकर हेमंत सरकार के पक्ष में मतदान कर दोबारा हेमंत सरकार बनाने का काम करें और हेमंत सोरेन के हांथ को मजबूत बनाने का काम करें।

    *झारखंड में माटी,बेटी और रोटी है सुरक्षित – समीर मोहंती

    इस मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि भारी बारिश में भी उपस्थित जन सैलाव ने यह साबित कर दिया है कि सीएम हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का कितना विश्वास है।कहा की झारखंड में माटी,रोटी और बेटी सुरक्षित है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,बेटी को शिक्षित बनाने के लिए सरकार सावित्री बाई फूले योजना दे रहीं हैं और आबुआ आवास देकर बेघरों को घर देने का काम किया है।

    माँ – बहनों को स्वावलम्बी बनाने के लिए हेमंत लाये हैँ मईया योजना – रामदास सोरेन

    अब माता और बहनों को स्वावलंबी बनाने के लिए मईयां योजना देने का काम किया है। सरकार ने जब से मईयां योजना लागू किया है तब से विपक्षी दल भाजपा को यह योजना हजम नहीं हो रहा है।भाजपा ने इस योजना को बंद करने के लिए केस किया है। उन्होंने कहा कि जनता का हितेशी कौन है आप सब तैय करें और आने वाले चुनाव में मतदान कर इसका जबाब दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगतपुर का लाल श्याम सुंदर ने किया कमाल, अत्यधिक सदस्य बनाकर मोदी मित्र में हुए शामिल
    Next Article नाला प्रखंड अंतर्गत ST STAR FC कुसुमदहा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मुख्य रूप से झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो उपस्थित हुए

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.