Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के दुलाडीह में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 500 से अधिक ग्राम प्रधान हुए सम्मानित
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    जामताड़ा के दुलाडीह में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 500 से अधिक ग्राम प्रधान हुए सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के दुलाडीह में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 500 से अधिक ग्राम प्रधान हुए सम्मानित

    राष्ट्र संवाद /संवाददाता

    जामताड़ा: दुलाडीह में आयोजित ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में 500 से अधिक गांवों के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। इस भव्य समारोह में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, और गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम प्रधानों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

    समारोह में ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखा और मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाए। अतिथियों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

    सम्मान राशि में दोगुनी बढ़ोतरी

    ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के लिए सम्मान राशि में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां ग्राम प्रधान को ₹2000 और सहयोगी को ₹1000 प्रति माह सम्मान राशि मिलती थी, उसे बढ़ाकर अब क्रमशः ₹4000 और ₹2000 कर दिया गया है। यह वृद्धि झारखंड सरकार द्वारा की गई है और इस पहल का स्वागत करते हुए ग्राम प्रधानों ने समारोह के अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    ग्राम प्रधानों ने बाइक उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसे अंतिम रूप देकर, दो महीने के भीतर सभी ग्राम प्रधानों को बाइक उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है।

    आगे ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “हमने जामताड़ा विधानसभा का कायाकल्प बदलने का काम किया है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल पूल पुलिया और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। आने वाले समय में झारखंड का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा। भाजपा वाले मेरे विकास कार्यों से बौखला गए हैं। आज आप जहां जाएंगे वहां विकास पाएंगे। भाजपा सिर्फ जात-पात के राजनीति करना जानती है और चुनाव नजदीक देख सिर्फ बांग्लादेशी पर राजनीति करना चाह रही है जो जनता समझ रही है। जामताड़ा की समस्त जनता मेरे साथ है। मैं अपने कार्यों के बदौलत जनता के बीच आऊंगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता मुझे फिर से अपार जन समर्थन देकर अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी।”

    पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन के दौरान ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार के आने के बाद ग्राम प्रधानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आते ही ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा के लिए काम शुरू कर दिया है, और यह सरकार उनके अधिकारों को सशक्त करने में लगी हुई है।”

    विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधानों के पास कई अधिकार हैं, लेकिन कुछ साजिशों के कारण वे अब तक पूर्ण रूप से अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार ग्राम प्रधानों के अधिकारों को प्राथमिकता के आधार पर सौंपने और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, 1 लाख 76 हज़ार 977 किसानों के 400 करोड़ 66 लाख रुपए के ऋण अदायगी राशि का डीबीटी के माध्यम से किया हस्तांतरण
    Next Article शिकारीपाड़ा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.