Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेंद जिला प्रशासन के पाले में ,लालबाबा फाउंड्री मामले को लेकर राजनीति गर्म
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गेंद जिला प्रशासन के पाले में ,लालबाबा फाउंड्री मामले को लेकर राजनीति गर्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गेंद जिला प्रशासन के पाले में ,लालबाबा फाउंड्री मामले को लेकर राजनीति गर्म
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाबा फाउंड्री इलाके में बने 125 प्रतिष्ठानों को तोड़े जाने की सूचना पर आज भाजपा ने सख्त विरोध जताया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और गुंजन यादव प्रतिष्ठान मालिकों से मिलने पहुंचे और उन्हें भाजपा का समर्थन दिया। सांसद विद्युत वरन महतो ने मौके पर पहुंचकर जिला उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर उचित समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने कहा, यह प्रतिष्ठान यहां के लोगों की रोज़ी-रोटी का साधन हैं। हम किसी भी कीमत पर इन्हें टूटने नहीं देंगे। प्रशासन को चाहिए कि इन प्रतिष्ठानों के हित में एक समाधान निकाले।

     

     

    “भाजपा मजबूती से दुकानदारों के साथ” – दिनेश

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा, भाजपा मजबूती के साथ दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के साथ है। हर आंदोलन में हम उनके साथ खड़े हैं। कई दशकों से हजारों परिवार इन प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं, इसे टूटने नहीं देंगे। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रतिष्ठानों को तोड़ने के पीछे कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन नेताओं की साजिश है।
    आज सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव के साथ संजीव कुमार, चंदन उपाध्याय, नवजोत सिंह सोहेल, दीपक कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सतबीर सिंह, चंचल भाटिया, सत्येंद्र रजक, रंजित सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, राकेश साहू, राजा, आकाश सिंह और अन्य उपस्थित थे।

     

     

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने वर्मामाइंस गोदाम एरिया का दौरा किया

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह कल ने वर्मा माइंस गोदाम एरिया का दौरा किया ,काले ने कहा की आज दशकों से बसे बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री के गोदामों को तोड़ने के न्यायालय के आदेश के पश्चात, मैंने कैलाश नगर व्यवसायिक समिति के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और वहाँ के व्यवसायियों एवं श्रमिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

     

    इस संबंध में, मैं उपायुक्त महोदय से विनम्र आग्रह करूँगा कि इन व्यवसायियों को कानूनी रूप से न्याय पाने का अवसर अवश्य प्रदान करें। उन्हें पर्याप्त समय मिले ताकि वे उच्च न्यायालय में अपील कर सकें और अपनी आजीविका के संरक्षण के लिए कानूनी रास्ता अख्तियार कर सकें, जिससे हजारों व्यवसायियों एवं श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
    इस संदर्भ में टाटा प्रबंधन से भी चर्चा करूँगा और उनके सामने इन मुद्दों को रखूँगा और समाधान करने हेतु उनसे अनुरोध करूँगा।

    गेंद जिला प्रशासन के पाले में लालबाबा फाउंड्री मामले को लेकर राजनीति गर्म
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय कुमार की टीम द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 6 में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    Next Article रंभा कॉलेज के हिंदी विभाग ने मनाया दिनकर जयंती सह हिंदी दिवस

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.