Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूली छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रशासन मौन, गांव वालों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम कर किया गया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्कूली छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रशासन मौन, गांव वालों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम कर किया गया विरोध प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्कूली छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रशासन मौन, गांव वालों द्वारा मुख्य मार्ग को जाम कर किया गया विरोध प्रदर्शन

    भाजपा नेत्री सह जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पति है प्रभारी प्रधानाध्यापक राम किशोर मुर्मू

    घाटशिला पुलिस की गिरफ्त बाहर है आरोपी रामकिशोर मुर्मू

    जमशेदपुर से सटे घाटशिला में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर इंग्लिश मध्यम उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर मुर्मू द्वारा छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालात में रंगे हाथ पकड़ाये। जिसके बाद घाटशिला थाना द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। इधर, गुरुवार की सुबह ही घाटशिला पुलिस द्वारा रामकिशोर मुर्मू को थाने से छोड़ दिया गया। बता दें कि रामकिशोर मुर्मू की धर्मपत्नी देवयानी मुर्मू जिला परिषद सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री भी है।

     

    अभी तक इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने मुंह तक नहीं खोला है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी मात्रा में आक्रोश व्याप्त है। तब इसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने बड़ाजोड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। थोड़ी ही देर बाद घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे अपने दलबल के साथ यहां पहुंचे और जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात की लेकिन लगभग आधे घंटे तक के बाद भी पुलिस प्रशासन को लौटना पड़ा।

     

    ग्रामीण प्रदर्शनकारी रामकिशोर मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उसे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से हटाने की मांग पर अड़े थे। मामला बिगड़ता देख घाटशिला थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ वापस लौट गए। इधर तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी जाम स्थल पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामकीशोर मुर्मू ने जो काम किया है वह बहुत ही अनैतिक है। पहले से ही वह इस तरह के काम करते आए हैं, इसलिए उसे जेल भेजे बिना हम जाम नहीं हटाएंगे।

     

    समाचार लिखे जाने तक दोपहर के लगभग 2 बजे तक स्थल पर 200 से अधिक प्रदर्शनकारी डटे हुए थे। मुख्य मार्ग जाम होने से कल्पना सोरेन की रैली में जा रहे झामुमो नेताओं को भी रास्ता बदलकर जाना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब का किया उद्घाटन
    Next Article 27 सितंबर को 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.