आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब का किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के हथियाडीह स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब सेवा की शुरुआत हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन आदित्यपुर थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। बताते चले इस वर्ष 17 अप्रैल 2024 को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेताजी सुभाष ग्रुप का 650 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शुभारंभ हुआ है। इस ग्रुप का यह दूसरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल है।
एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पटना के बिहटा में संचालित हो रहा है जहां विश्व स्तरीय चिकित्सकीय सेवा और कुशल डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। वहां इस साल से पीजी की पढ़ाई की शुरुआत भी हो चुकी है। उद्घाटन करने के दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए भविष्य में वारदात साबित होगा। जिस प्रकार की सुविधाएं कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है वह अत्यंत सराहनीय है।
वहीं नेताजी सुभाष ग्रुप के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि इस लैब के खुलने से यहां पर हर तरह के क्लीनिकल जांच की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि हर तरह के जांच दूसरे अस्पतालों एवं लैब की तुलना में आधे से भी कम कीमत में होगी। श्री सिंह ने बताया कि वह व्यवसाय करने नहीं बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के सोच के साथ इस क्षेत्र में उतरे हैं। जिसमें मरीज के साथ उनके परिजनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव नजर आ रहे हैं। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल आदित्यपुर ने रोगियों एवं उनके परिजनों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली है।
विदित हो कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवा निःशुल्क है। साथ ही सभी तरह के इलाज अन्य अस्पतालों की तुलना में कम कीमत पर हो रही है। इस मौके पर सीतावंतो देवी, महिला कल्याण संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, सदस्य डॉक्टर आरएन शर्मा, अस्पताल प्रबंधक केके सिंह, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर के एन सिंह, पैथोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ साकेत आदि मौजूद रहे।

