Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मार्वल स्टूडियोज की ‘थंडरबोल्ट्स’ का ट्रेलर जारी
    Headlines सिनेमा

    मार्वल स्टूडियोज की ‘थंडरबोल्ट्स’ का ट्रेलर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मार्वल स्टूडियोज की ‘थंडरबोल्ट्स’ का ट्रेलर जारी
    मार्वल ने आधिकारिक तौर पर ‘थंडरबोल्ट्स’ के लिए अपने सबसे बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म एंटीहीरो के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिशन पर जाने के लिए एक अनोखी टीम बनाते हैं। इसमें सेबस्टियन स्टेन और फ्लोरेंस पुघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

     

     

    थंडरबोल्ट्स टीजर ट्रेलर की शुरुआत फ्लोरेंस पुघ की येलेना बेलोवा द्वारा अपने पिता डेविड हार्बर के एलेक्सी शोस्ताकोव (रेड गार्डियन) के दरवाजे पर दस्तक देने से होती है। इस दृश्य में एलेक्सी को अव्यवस्थित अवस्था में दिखाया गया है। येलेना स्वीकार करती है कि वह एक खालीपन महसूस कर रही है, जिसने उसे उसके खतरनाक काम में वापस खींच लिया है। वहां से ट्रेलर एंटी-हीरो की बड़ी दुनिया में बदल जाता है, जिसमें येलेना को एक जाल में चलते हुए देखा जाता है। थंडरबोल्ट्स टीम के अन्य सदस्यों के साथ वह एक मौत के जाल का सामना करती है, जिससे उन्हें किसी तरह बचना होगा।

     

     

    टेलर में ‘थंडरबोल्ट्स’ की टीम का परिचय दिया गया है। ट्रेलर में फ्लोरेंस पुघ कहती हैं, ‘यहां हर किसी ने बुरे काम किए हैं। शैडो ऑपरेशन, सरकारी प्रयोगशालाओं को लूटना, कॉन्ट्रैक्ट किल्लिंग्स… कोई चाहता है कि हम चले जाएं।’ टीम के सदस्य अपने-अपने अनुभव और क्षमताओं के साथ एक नया मिशन पूरा करने के लिए इकट्ठे होते हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्शन, ड्रामा और कुछ मजेदार पलों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस घोषणा कमेटी की पहली बैठक संपन्न, कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं सांसद सुखदेव भगत और मंत्री रामेश्वर उरांव में ठनी
    Next Article वित्त मंत्री सीतारमण ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.