Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली,दो दशक से एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम ने बिछवा दिया पेबर्स ब्लाॅक, लोगों ने किया शुभारंभ सह शुक्रिया कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली,दो दशक से एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम ने बिछवा दिया पेबर्स ब्लाॅक, लोगों ने किया शुभारंभ सह शुक्रिया कार्यक्रम का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो ओल्ड पुरुलिया के खुदा बख्श काॅलोनी की सूरत बदली,दो दशक से एक अदद सड़क को तरस रहे थे लोग, अन्नी अमृता की पहल पर मानगो नगर निगम ने बिछवा दिया पेबर्स ब्लाॅक, लोगों ने किया शुभारंभ सह शुक्रिया कार्यक्रम का आयोजन
    ——————–

    जमशेदपुर.

    “जमशेदपुर का विकास, अन्नी अमृता के साथ,
    हर गली, हर मोहल्ला, अब बनेगा खास!”

    उपरोक्त पंक्तियों को साकार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा चुनाव की भावी प्रत्याशी अन्नी अमृता चुनावी समर में कूद चुकी हैं.वे न सिर्फ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं बल्कि लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखते हुए उसके समाधान में अपना महत्वपूर्ण रोल भी अदा कर रही हैं.दरअसल मानगो के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित खुदा बख्श कॉलोनी के क्राॅस रोड-3 के रहनेवाले लोग दो दशकों से एक अदद सड़क के लिए गुहार लगा रहे थे.ऐसा करते करते कई साल बीत गए मगर समाधान नहीं हो पाया.इसी बीच 21 जुलाई को अंसार व सोनू के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता को जानकारी मिली कि खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 की महिलाएं सालों से कच्ची सड़क की वजह से परेशान हैं और मदद चाहती हैं.अन्नी अमृता वहां पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया.वहां शाहीन परवीन, शमीम बानो अन्य महिलाओं ने बताया कि सालों से वे लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं.बरसात में हालात नारकीय हो जाते हैं जब जल जमाव हो जाता है.अन्नी अमृता ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को इसकी सूचना तत्काल फोन पर दी. 23जुलाई को काॅलोनी वासियों के साथ उप नगर आयुक्त मीटिंग तय हुई.23जुलाई को अन्नी अमृता पीड़ित महिलाओं और काॅलोनी के लोगों को साथ लेकर मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंची जहां लोगों ने उप नगर आयुक्त को सड़क निर्माण की मांग से संबंधित लिखित मांग पत्र सौंपा.उप नगर आयुक्त ने बिना देर करते हुए प्रक्रिया आगे बढाई और बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल पेबर्स ब्लाॅक बिछाने का आदेश दिया.पेबर्स ब्लाॅक बिछाने का कार्य संपन्न होने के बाद काॅलोनीवासियों ने उपनगर आयुक्त और अन्नी अमृता को शुभारंभ करने का निवेदन किया.आज काॅलोनावासियों ने एक कार्यक्रम कर अन्नी अमृता के हाथों शुभारंभ करवाया.

    उसके कुछ दिनों बाद से ही पेबर्स ब्लाॅक बिछाने का काम शुरु हो गया और जब काम पूरा हो गया लोगों ने 20सितंबर को अन्नी अमृता और मुख्तार आलम खान के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के निवर्तमान उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा से मिलकर उनको शुक्रिया अदा किया और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया.

    वहीं बुधवार को खुदा बख्श काॅलोनी के लोगों ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन कर अन्नी अमृता के हाथों सड़क का शुभारंभ कराया.

    आज सड़क के शुभारंभ कार्यक्रम में शमीम बानो,शाहिद परवेज, शाहीन परवीन, मुमताज अली, सिराजुद्दीन, सोहराब, अकर्म, अमजद, शमीमुद्दीन, नसीमा, असलम, तौहीद और काॅलोनी के अन्य लोग शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री से मिला आईएमए का प्रतिनिधिमंडल, चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए बनेगा टास्क फ़ोर्स
    Next Article स्वच्छता ही सेवा 2024: सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं पी एंड एम मॉल में स्वच्छ भारत कल्चरल फेस्ट का आयोजन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.