अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला मुख्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राज्य मे बेरोजगारी एवं शिक्षण संस्थाओं मे रिक्त पदों के खिलाफ राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया, जमशेदपुर मे भी इस निमित्त धरना प्रदर्शन किया गया, इस दौरान इन्होने झारखण्ड सरकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, इन्होने कहा की झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों मे कई अहम् पद रिक्त पड़े हुए हैँ, राज्य सरकार ने इसपर चुप्पी साधी हुई है, साथ ही राज्य मे रोजगार का घोर अभाव है, शिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैँ, इन सभी के खिलाफ इनके द्वारा राज्य भर मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.

