शिकारीपाड़ा के ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।
शिकारीपाड़ा/दुमका/
ग्राम प्रधान माझी संगठन के बैनर तले शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में अपनी मांगों को लेकर शिकारीपाड़ा के ग्राम प्रधानों ने प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया । साथ ही शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी के माध्यम से दुमका उपायुक्त के नाम सौंपा मांग पत्र। अपनी मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा चिन्हित हुए लेखहोड़ यानी जोगमांझी, प्राणिक, नायकी, कूड़ाम नायकी, गुडेत, की लंबित सम्मानित राशि का अभिलंब भुगतान की जाए तथा उनके मृत्यु के उपरांत उनके वंशजों को ही चिन्हित/ नियुक्ति कर सम्मानित राशि का भुगतान की जाए। ग्राम प्रधानों की मृत्यु उपरांत उनके वंशजों की नियुक्ति वंशानुगत अभिलंब की जाए । ग्राम प्रधानों की मृत्यु उपरांत प्रधानी जोत जमीन को अस्थाई बंदोबस्त करना बंद की जाए। ग्राम प्रधानों की मृत्यु उपरांत लंबित ग्राम प्रधान की नियुक्ति अभिलंब विशेष प्राथमिकता के आधार पर की जाए। कोरोना महामारी काल में ग्राम प्रधानों और लेखा होड़ो का बकाया लंबित सम्मानित राशि का भुगतान अभिलंब की जाए और सम्मानित राशि का भुगतान ससमय नियमित की जाए। प्रधानी ग्राम में ऑनलाइन मालगुजारी वसूली अभिलंब बंद की जाए और ऑफलाइन मालगुजारी वसूली ग्राम प्रधान के द्वारा पूर्व की भांति की जाए। ग्राम प्रधानों एवं लेखाहोड़ो का आंचल एवं जिला में कार्यालय उपलब्ध कराया जाए।
और यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो जिला स्तर पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर भीम सोरेन प्रखंड अध्यक्ष शिकारीपाड़ा ,अशोक मुर्मू प्रखंड सचिव ,श्रीपति कुमार मंडल ,देवी हांसदा, डॉक्टर अंसारी आदि काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।

