Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजगार मेला में 73 युवाओं का ऑन द स्पॉट किया गया चयन ,जबकि 98 युवा हुए शॉर्टलिस्टेड – जिला नियोजन पदाधिकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रोजगार मेला में 73 युवाओं का ऑन द स्पॉट किया गया चयन ,जबकि 98 युवा हुए शॉर्टलिस्टेड – जिला नियोजन पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोजगार मेला में 73 युवाओं का ऑन द स्पॉट किया गया चयन ,जबकि 98 युवा हुए शॉर्टलिस्टेड – जिला नियोजन पदाधिकारी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 24.09.2024 को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, जामताड़ा में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

    आयोजित रोजगार के संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू ने बताया कि नियोजनालय जामताड़ा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अभिरुचि एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी प्रदान करना है। समय समय पर विभागीय निर्देश के आलोक में रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने विस्तार से बताया कि आज आयोजित रोजगार मेले में कुल 14 निजी कंपनियों यथा स्पेक्ट्रम, मनी ट्री, इनोदया, सेवा सहयोग, वालकारो, ए एस सर्विस, बदलाव फाउंडेशन, इमर्जिंग टेक, निर्मला जॉब, सरस्वती शिशु मंदिर फतेहपुर, बिरसा सिक्योरिटी, एक्सप्रेस कंसलटेंसी, ग्रामीण शिक्षा एवं प्रशिक्षण फाउंडेशन, मनोआशा फाउंडेशन ने हिस्सा लिया।

    आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों से आए नियोजनालय में निबंधित कुल 315 युवाओं ने अपने योग्यता एवं इच्छानुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन दिया।
    जिसमें विभिन्न कंपनियों के द्वारा 73 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन किया गया, जबकि 98 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा आईटीआई, प्रभारी प्राचार्य श्री दिलीप कुमार, यूएनडीपी श्री कुलदीप सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर श्री संजय कुमार सहित आईटीआई कॉलेज के कर्मी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिहिजाम के डॉक्टर नागेंद्र सिन्हा विद्यालय में मंगलवार को एस ए 1 के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई
    Next Article शिकारीपाड़ा महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में मनाया गया एन.एस.एस डे

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.