Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल का भाजपा पर निशाना : क्यों “डंकी” हुए हरियाणा के युवा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल का भाजपा पर निशाना : क्यों “डंकी” हुए हरियाणा के युवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल का भाजपा पर निशाना : क्यों “डंकी” हुए हरियाणा के युवा

     

    नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और सवाल किया कि आख़िर राज्य के युवा “डंकी” होने पर मजबूर क्यों हैं?

    उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

    यहां “डंकी” का तात्पर्य अवैध तरीके से किसी दूसरे देश में जाने से है जिसे “डंकी फ़्लाइट” भी कहा जाता है। यह एक खतरनाक आव्रजन मार्ग होता है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय नागरिक अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाने के लिए करते हैं।

     

     

    राहुल गांधी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे पर भारत से अमेरिका जाने वाले कुछ लोगों से मुलाकात की थी। इनमें से एक अमित नामक एक युवक भी थे जिनके परिवार से कांग्रेस नेता ने गत शुक्रवार को करनाल जाकर मुलाकात की थी।

    राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “क्यों ‘डंकी’ हुए हरियाणा के युवा? भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। ”

    उन्होंने कहा, “अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठीं। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता को और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे के सहारे को दूर कर दिया है।”

     

     

     

    राहुल ने आरोप लगाया कि 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोज़गार के अवसर छीन कर उनके साथ घोर अन्याय किया है।

    कांग्रेस नेता ने कहा, “टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं। डाल से दूर हुए इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस, जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले, तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे।”

    उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
    Next Article महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने राउरकेला सहित कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.