Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष और फलस्तीनी राष्ट्रपति सहित विश्व के नेताओं से मुलाकात की
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष और फलस्तीनी राष्ट्रपति सहित विश्व के नेताओं से मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष और फलस्तीनी राष्ट्रपति सहित विश्व के नेताओं से मुलाकात की

    न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास सहित विश्व के कई नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

    मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के तहत न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के इतर अब्बास से मुलाकात की।

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री के पी ओली के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। भारत और नेपाल की मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और गति देना चाहते हैं। हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।’’

    विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घनिष्ठ मित्रता को और प्रगाढ़ करते हुए यूएनजीए सत्र से इतर नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से आज मुलाकात की।’’

     

     

    इसमें कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने सदियों पुरानी, ​​बहुआयामी और विस्तारित साझेदारी के तहत सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी हित के मामलों पर चर्चा की।’’

    ओली प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले किसी पड़ोसी देश का दौरा करने की परंपरा को तोड़ते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र में भाग लेने के लिए अपनी पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका आए हैं।

    ओली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र से इतर एक सार्थक बैठक हुई। बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।’’

    मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के हिमालयी राष्ट्र की यात्रा के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के प्रेस सलाहकार ने भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

    मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी यहां मुलाकात की और गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति भारत के समर्थन की पुष्टि की।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में (फलस्तीन के) राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। फलस्तीन के लोगों के साथ दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

     

     

    विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूएनजीए सत्र के इतर फलस्तीन के राष्ट्रपति महामहिम महमूद अब्बास से मुलाकात की।’’

    उसने बताया कि मोदी ने ‘‘गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फलस्तीन के लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।’’

    मोदी ने कुवैत के ‘क्राउन प्रिंस’ (शहजादे) शेख सबा खालिद अल सबा से भी मुलाकात की और ‘‘ऐतिहासिक संबंधों’’ और ‘‘लोगों के बीच आपसी संपर्क’’ को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

     

     

     

    विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूएनजीए के सत्र से इतर कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की। नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’

    प्रधानमंत्री मोदी डेलवेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) समूह के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की।

    मोदी ने रविवार दोपहर को ‘लॉन्ग आइलैंड’ में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बाद में दिन में उन्होंने विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने ERUDITE के सफल समापन का जश्न मनाया
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

    Related Posts

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    June 4, 2026

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.